इस फसल की उन्नत खेती किसानो की भर देगी पैसो से झोली, लागत कम और मुनाफा कई गुना

By
On:
Follow Us

आज हम आपको ऐसी फसल की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत ही फायदेमंद साबित होती है। इस फसल की खेती किसानों के लिए बेहद लाभदायक होती है और इसकी खेती में ज्यादा खर्च भी नहीं आता है।

Also Read – कार खरीदते समय शोरूम वाले छुपाते है यह बाते, अगर आपका भी प्लान बन रहा है तो फटाफट देखे

बाजार में इसकी बहुत ज्यादा मांग रहती है क्योंकि इसका उपयोग कई चीजों के लिए किया जाता है। इसे खाने से भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। हम बात कर रहे हैं मूंगफली की खेती की, जिसकी खेती बेहद फायदेमंद होती है। तो चलिए जानते हैं कि मूंगफली की खेती कैसे की जाती है।

मूंगफली की खेती कैसे करें

अगर आप मूंगफली की खेती करना चाहते हैं, तो आपको इसकी खेती के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि खेती करते समय आपको कोई परेशानी न हो। मूंगफली की खेती के लिए अच्छे जल निकासी वाली भुरभुरी दोमट या बलुई दोमट भूमि को अच्छा माना जाता है। मूंगफली की फसल उगाने के लिए खेत की मिट्टी को तीन से चार बार अच्छी तरह जोतना चाहिए। मिट्टी पलटने वाले हल से जुताई करना सही होता है। जुताई के बाद खेत की भूमि में जैविक खाद मिलानी चाहिए। मूंगफली के पौधे बीजों के माध्यम से लगाए जाते हैं। मूंगफली की फसल 110-130 दिनों में तैयार हो जाती है।

इस फसल की उन्नत खेती किसानो की भर देगी पैसो से झोली, लागत कम और मुनाफा कई गुना

मूंगफली की खेती से लाभ

यदि आप मूंगफली की खेती करते हैं, तो आप इससे बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। एक बीघा भूमि में मूंगफली की खेती का खर्च 20-22 हजार रुपये के बीच आता है। एक बीघा में 8 से 10 क्विंटल मूंगफली की पैदावार होती है। इसे उगाकर आप 60 हजार से 70 हजार रुपये की अच्छी आय कमा सकते हैं। बाजार में मूंगफली का तेल बहुत बिकता है। मूंगफली की मांग पूरे साल बाजार में बनी रहती है।

मूंगफली की खेती किसानों के लिए एक शानदार आय का साधन हो सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां इसकी उपज अच्छी होती है। इसके कम लागत में होने वाली खेती और बाजार में उच्च मांग के कारण, मूंगफली की खेती किसानों के लिए एक लाभकारी व्यवसाय बन सकती है।

Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment