जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है Vivo X Fold 3 Pro, जानें क्या मिल सकते हैं धमाकेदार फीचर्स

By
On:
Follow Us

Vivo जल्द ही भारत में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 Pro लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस स्मार्टफोन को जून में लॉन्च कर सकती है। जिसकी टीज़र कंपनी ने जारी कर दी है। Vivo X Fold 3 Pro को एक दमदार फोल्डेबल स्मार्टफोन माना जा रहा है। कंपनी ने अब इस फोन के भारत लॉन्च के लिए Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च कर दी है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। आइए जानते हैं कि कंपनी इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के भारतीय वेरिएंट में कौन से फीचर्स दे सकती है।

यह भी पढ़े:Dairy Milk: 30 करोड़ पशुओं में से केवल 10 करोड़ ही क्यों देते हैं दूध?

Vivo X Fold 3 Pro Features

Vivo X Fold 3 Pro भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने इसका ऑफिशियल टीजर भी जारी कर दिया है। इसके अलावा Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। ये फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। तो ऐसे में इसके स्पेसिफिकेशन्स का अंदाजा चीनी वेरिएंट से भी लगाया जा सकता है।

Vivo X Fold 3 Pro

Vivo X Fold 3 Pro के भारतीय वेरिएंट में 8.03 इंच का मेन डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं बाहरी डिस्प्ले 6.53 इंच का होगा। फोन के मुख्य डिस्प्ले में 2,748 x 1,172 पिक्सल रेजॉल्यूशन हो सकता है। जबकि बाहरी डिस्प्ले में 2,480 x 2,200 पिक्सल रेजॉल्यूशन मिल सकता है। दोनों ही डिस्प्ले LTPO टेक्नोलॉजी वाली हो सकती है। ये 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोन में 4,500 निट्स की ब्राइटनेस होगी। इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।

Vivo X Fold 3 Pro Display Processer

प्रोसेसर की बात करें तो फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। जिसमें 16GB LPDDR5 RAM और 1TB UFS 4.0 की पेअरिंग संभावित है। डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,700mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है।

Vivo X Fold 3 Pro Camera

कैमरे की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिल सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रावाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें स्टीरियो स्पीकर, हाई-फाई ऑडियो, Wi-Fi 7 और NFC सपोर्ट भी मिल सकते हैं।

Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment