भारत के इस इलाके में भूकंप से कापी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता दर्ज। कुछ ही दिनों में एक बार फिर उसी इलाके में भूकंप के लगे झटके। आइये जानते है पूरी खबर विस्तार से।
निकोबार द्वीप समूह भूकंप
निकोबार द्वीप समूह में एक बार फिर महसूस किये गए भूकंप के झटके। बता दे कि सुबह करीब 5:40 पर भूकंप आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 दर्ज हुई। यह झटका गहराई में करीब 10 किमी अंदर दर्ज हुआ है। इसके आलावा अफगानिस्तान में भी शुक्रवार को शाम के समय में करीब 06:09 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया था। इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गए थी।

भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं
इस भूकंप के झटके से किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है। इस तरह ये कोई बुरी खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि कुछ दिन पहले बीते शनिवार को एक बार और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 5.8 दर्ज हुई थी।

उसके एक दिन पहले शुक्रवार को भी अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। जिसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की हुई थी। बता दे कि अरुणाचल प्रदेश में दो इलाको में भूकंप के झटके महसूस हुए थे पर राहत की बात है कोई हानि नहीं हुई थी। इसके आलावा जयपुर में भी हाल ही में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।