HomeराशियोंAaj Ka rashifal 04/Feb/2k23: बृहस्पति की बदलती चाल करेगी इन खाश राशि...

Aaj Ka rashifal 04/Feb/2k23: बृहस्पति की बदलती चाल करेगी इन खाश राशि वालो के लिए लाभ, जाने आज का राशिफल

Aaj Ka rashifal 04/Feb/2k23: बृहस्पति की बदलती चाल करेगी इन खाश राशि वालो के लिए लाभ, जाने आज का राशिफल, हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बहुत अधिक महत्त्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों के गोचर और चाल से इंसान की किस्मत तय होती है। इसलिए सभी ग्रहों के गोचर और चाल का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्त्व है। देवगुरु बृहस्पति जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो कई राशियों की किस्मत चमक जाती है। बृहस्पति (गुरु) के चाल का हर राशि पर खास और अलग-अलग असर पड़ता है।

ये भी पढ़िए: Astro Tip: अगर आपका कोई काम नहीं बन रहे है बार…

मेष | Aries

आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम पूरे करेंगे। टारगेट हासिल करने में किसी करीबी रिश्तेदार की मदद भी मिलेगी। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी।

>

वृष | Taurus

तरक्की के कई मौके मिलेंगे, परंतु अपने मान-सम्मान और आदर्शों से किसी भी तरह का समझौता ना करें। समय आने पर आपकी समस्याएं आसानी से हल भी हो जाएगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा।

मिथुन | Gemini

प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी गतिविधियों में उचित लाभ होने की संभावना है। अध्यात्म तथा ज्योतिष जैसे विषयों को जानने के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी।

कर्क | Cancer

कुछ समय अपने मन मुताबिक रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें, जिससे आपको बहुत शांति और तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने तथा सामाजिक सक्रियता बढ़ाने से आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी।

सिंह | Leo

कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उसकी उचित रूपरेखा बनाएं। इससे आप सुचारू रूप से अंजाम दे पाएंगे। दूसरों की गलतियों को माफ करना तथा रिश्तों को सहज बनाकर रखना इस राशि वालों की विशेषता है। आपका परिवार तथा समाज में वर्चस्व बना रहेगा।

कन्या | Virgo

कोई उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा हासिल करने का उचित समय है। कार्यों के उचित परिणाम के लिए सहज तरीके से सोच-समझकर पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपके कार्य सुगमता से बनते जाएंगे। घर में मरम्मत संबंधी कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी।

तुला | Libra

कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज हल करने का उत्तम समय है। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति का भी सहयोग मिलेगा। घरेलू तथा कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को सुचारू रूप से निभाने में सक्षम रहेंगी।

वृश्चिक | Scorpio

पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी और आप उन्हें अच्छी तरह सुलझा भी लेंगे। कुछ समय किसी शांति स्थल पर जरूर व्यतीत करें, इससे आपको मानसिक और शारीरिक ऊर्जा मिलेगी। आप पूरी शिद्दत से अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

धनु | Sagittarius

रिश्तेदारों की आवाजाही से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन का प्रोग्राम भी बन सकता है। इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित कोई खरीद-फरोख्त की योजना बन रही है तो उस पर अमल करने के लिए उचित समय है।

मकर | Capricorn

ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। पिछले कुछ समय से जो लोग आपके खिलाफ थे, वही आज आपके पक्ष में आएंगे। इस समय अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली पर ध्यान केंद्रित रखें।

ये भी पढ़िए: Astro Tip: तुलसी के पौधे की पत्ती से कर ले यह…

कुंभ | Aquarius

खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा तथा लाभदायक मुद्दों पर भी विचार विमर्श होगा। किसी धार्मिक संस्था के साथ उनकी गतिविधियों में सहयोग करना आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

मीन | Pisces

प्रॉपर्टी या अन्य कोई कार्य रुका हुआ है, तो किसी राजनैतिक व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है। आप अपने फिटनेस को लेकर भी गंभीर रहेंगे। सोसाइटी से संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। बेहतरीन संपर्क बनेंगे।

>
RELATED ARTICLES

Most Popular