Thursday, December 7, 2023
Homeखेती-किसानीआंवले की खेती से मालामाल होंगे किसान, कम लागत में होगा 50...

आंवले की खेती से मालामाल होंगे किसान, कम लागत में होगा 50 सालों तक मुनाफा, जानिए डिटेल

Amla Cultivation: आंवले की खेती से मालामाल होंगे किसान, कम लागत में होगा 50 सालों तक मुनाफा, जानिए डिटेल. आज के युवा किसान अब खेती से अधिक मुनाफा कमाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक के साथ अब फलो और सब्जियों की खेती कर रहे है। लेकिन क्या आप जानते ही की आंवला की खेती कर भी आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते है। बहुत से किसान भाई अब अधिक मुनाफा कमाने के लिए आंवले की खेती कर रहे है। जिसमे उनको लागत भी कम आती है। और कमाई भी जबरदस्त होती है। आइये आपको बताते है इसकी खेती के बारे में डिटेल। …

इन राज्यों के किसान करते है आंवला की खेती

image 627

आप सभी तो जानते ही है की आवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जिसके वजह से बाजार में इसकी डिमांड काफी बढ़ गयी है। इसके तरह- तरह के उत्पाद बनाकर मार्किट में बिक रहे है। ऐसे में आंवले का सबसे अधिक उत्पादन उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और तमिल के किसानो द्वारा किया जा रहा है ,वह इसकी खेती से जबरदस्त कमाई कर रहे है।

यह भी पढ़े: ₹5,190 की आसान किस्तो में Yamaha की इस स्पोर्टी बाइक को अपना बनाएं, जानिए फाइनेंस प्लान की पूरी जानकारी

आंवला की खेती के लिए जलवायु और मिटटी

image 628

आपको जानकारी के लिए बता दे की आंवला की खेती के लिए गर्म जलवायु सबसे उपयुक्त मानी जाती है, इसलिए इसकी खेती शुष्क प्रदेशों में की जाती है, इसके साथ ही इसपर लू और पाले का कोई असर नहीं होता है। साथ ही इसकी खेती सभी प्रकार की मिटटी में की जाती है.लेकिन इस बात का धयान रखे की भूमि उचित जल निकास वाली होनी चाहिए। साथ ही भूमि का पी.एच मान 6 से 8 के मध्य होना चाहिए।तभी यह फसल बेहतर उत्पादन देती है।

किसानो के बीच लोकप्रिय आंवला की उन्नत किस्मे

image 630
  • एन ए-4
  • फ्रान्सिस
  • नरेन्द्र- 10
  • कृष्णा
  • चकईया
  • बनारसी

पौधों की रोपाई से पहले करे खेतो की गहरी जुताई

आपको जानकरी के लिए बता दे की अगर आप भी आवला की खेती से जबरदस्त पैदावार लेना चाहते है, तो आपको इसकी रोपाई से पहले खेतो की अच्छी तरह से जुताई कर लेनी चाहिए इसके बाद खेत में 10 फिट की दुरी पर गड्ढे खोदकर पर्याप्त मात्रा में गोबर की खाद डालकर रोपाई करना चाहिए। अगर आप एक हेक्टेयर में इसकी खेती करते है तो आप 200 पौधे लगा सकते है।

यह भी पढ़े: कम खर्चे में अधिक कमाई देगा यह व्यवसाय, हर महीने होंगी तगड़ी आमदनी, जानिए डिटेल

जानिए फसल कितने दिनों में होता है उत्पादन

image 629

आपको जानकरी के लिए बता दे की अगर आप आंवले की खेती का ठीक तरीके से ख्याल रखते हो तो आप इस फसल से लगभग 4 से 5 साल में उपज प्राप्त कर सकते हो। फिर 8-9 साल के बाद एक वयस्क पेड़ आपको लगभग 1 कुंटल फल देता है, जिसको अगर आप बाजार में 15 रूपये भी बेचते हो तो आप इससे 1500 रूपये तक आसानी से कमा सकते हो।

जानिए खेती से कितनी होगी कमाई

आपको अगर हम आंवले की फसल से होने वाली कमाई के बारे में बताये तो अगर आप एक हेक्टेयर भूमि में खेती करते है तो आपको करीब 200 पौधे लग सकते हैं। अगर आप एक पेड़ से 1500 रूपये की आमदनी लेते है तो आपको सालाना एक हेक्टेयर से ही 3 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। साथ ही अगर आप फसल की ठीक तरीके से देखभाल करते है, तो आप इस फसल से 50 साल तक कमाई ले सकते हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular