Homeबिज़नेसबिज़नेस आईडियाGoat Farming: अगर आप भी बकरी पालन करना चाहते है तो जान...

Goat Farming: अगर आप भी बकरी पालन करना चाहते है तो जान ले इन 2 नस्लों के बारे में, सबसे ज्यादा मुनाफे वाली बकरिया

Goat Farming: अगर आप भी बकरी पालन करना चाहते है तो जान ले इन 2 नस्लों के बारे में, सबसे ज्यादा मुनाफे वाली बकरिया, लोगों की आय के लिए बकरी पालन ग्रामीण क्षेत्र में एक बढ़िया साधन है, परंतु बकरी पालन करते टाइम एक सबसे बड़ी समस्या बढ़िया नस्ल का चुनाव करने में आती है. तो चलिए जानते है किस नस्ल की बकरी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. 

Goat Farming Business

बकरी पालन धीरे-धीरे एक लोकप्रिय व्यवसाय बनता जा रहा है, क्योंकि यह एकमात्र ऐसा व्यवसाय है जिसे ग्रामीण क्षेत्र के लोग कम निवेश के साथ आसानी से शुरू कर सकते हैं और अधिक लाभ भी कमाया जा सकता है।

बकरी पालन की सबसे खास बात यह है कि इसे करने के लिए आपको ज्यादा ज्ञान और देखभाल की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकारें भी बकरी पालन को बढ़ाने के प्रयास कर रही हैं। इतना ही नहीं बैंक बकरी पालन के लिए कर्ज भी दे रहा है। अगर आप भी यह बिजनेस करना चाहते हैं तो हम आपको बकरियों की दो ऐसी नस्लों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनसे अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

>

देखे कौनसी नस्ल अच्छी होगी

अक्सर किसान बकरी पालन में बकरी का चयन करने के बारे में सोचते हैं कि बकरी की कौन सी नस्ल का पालन किया जाए, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो सके। तो ऐसे में आप बकरी की दुंबा और उस्मानाबादी नस्ल को रख सकते हैं। इन्हें रख कर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

जाने दुम्बा बकरी के बारे में

यह नस्ल ज्यादातर उत्तर प्रदेश में पाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि बकरीद के दौरान बाजारों में दुंबा नस्ल की मांग में भारी वृद्धि होती है। इस नस्ल की खास बात यह है कि इसका बच्चा महज 2 महीने में 30,000 रुपये तक बिक जाता है, क्योंकि इसका वजन 25 किलो तक पहुंच जाता है। इनकी कीमत 3 से 4 महीने बाद 70 से 75 हजार रुपये तक हो जाती है।

जाने उस्मानाबादी बकरी के बारे में

बकरी की यह नस्ल महाराष्ट्र के उस्मानाबादी जिले में सबसे अधिक पाई जाती है, इसलिए इसे उस्मानाबादी बकरी कहा जाता है। इस नस्ल को दूध और मांस दोनों उत्पादन के लिए पाला जाता है। बता दें कि इसके वयस्क नर बकरे का वजन करीब 34 किलो होता है, जबकि मादा बकरी का वजन 32 किलो तक पहुंच जाता है।

देखे कितनी मिलेगी सब्सिडी

आपको बता दें कि अगर आपके पास बकरी पालन के लिए पैसे नहीं हैं तो आपको कोई परेशानी उठाने की जरूरत नहीं है। दरअसल, नेशनल लाइव स्टॉक के तहत बकरी पालन के लिए सस्ते ब्याज दर पर कर्ज मिलता है। वहीं कई राज्य सरकारें भी किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी दे रही हैं।

>
RELATED ARTICLES

Most Popular