Mahogany Farming: अगर आप भी कम समय में करोड़पति बनना चाहते है तो जान ले इस खेती के बारे में, अगर आप भी कम समय में करोड़पति बनने का सपना देख रहे है तो यह खेती आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। जानकारी के तौर बता दें कि इस पेड़ की लकड़ी लाल और भूरे रंग की होती है। जिसमें पानी से बेहद कम नुकसान पहुंचता है। इस खेती को उस स्थान पर ज्यादा किया जाता है जहां तेज हवाओं का खतरा कम हो।
ये भी पढ़िए – देखे खाद के संकट से कैसे निपटना है यह है आसान तरीका
महोगनी की खेती किसानों के लिए बंपर मुनाफे वाली फसल साबित हो सकती है। इस पेड़ की खेती करके कोई भी व्यक्ति मात्र 12 वर्षों में करोड़पति बन सकता है। भूरी लकड़ी वाले इस पेड़ को पानी से कोई नुकसान नहीं होता है। यहां तक कि इसकी खाल, लकड़ी और पत्ते भी बाजार में अच्छे दामों पर बिकते हैं।
देखे इसकी लकड़ी के उपयोग
उपजाऊ मिट्टी, अच्छी जल निकासी और सामान्य पीएच इस पेड़ की वृद्धि के लिए उपयुक्त हैं। मजबूत लकड़ी के कारण इसका उपयोग जहाज, गहने, फर्नीचर, प्लाईवुड, सजावट और मूर्तियां बनाने में किया जाता है, जो जल्दी खराब नहीं होती और कई सालों तक चलती है।
ध्यान रहे कि महोगनी का पौधा ऐसी जगह न लगाएं जहां हवा का प्रवाह तेज हो। इसके पौधे इन जगहों पर नहीं उगते। यही कारण है कि पहाड़ों पर खेती न करने की सलाह दी जाती है।
मगरमच्छ भी रहते है इस पेड़ से दूर
महोगनी के पेड़ों के पास मच्छर और कीड़े नहीं आते हैं। यही कारण है कि इसके पत्तों और बीजों के तेल का उपयोग मच्छर भगाने वाले उत्पाद और कीटनाशक बनाने में किया जाता है। इसके तेल का इस्तेमाल साबुन, पेंट, वार्निश और कई तरह की दवाइयां बनाने में किया जाता है। इसकी छाल और पत्तियों का इस्तेमाल कई बीमारियों में भी किया जाता है।