Thursday, December 7, 2023
Homeखेती-किसानीअमरुद की खेती से होगी किसानो की दुगुनी कमाई, कम समय में...

अमरुद की खेती से होगी किसानो की दुगुनी कमाई, कम समय में बना देंगी मालामाल, जाने खेती करने का तरीका

अमरुद की खेती से होगी किसानो की दुगुनी कमाई, कम समय में बना देंगी मालामाल, जाने खेती करने का तरीका सामान्य फसलों में कड़ी मेहनत करने के बाद भी किसान भाइयों को कमाई में ज्यादा मुनाफा नहीं मिल पाता है. आज हम आपको अमरुद की खेती के बारे में जानकारी देंगे। अमरुद भारत में आम उगाई जाने वाली एक अच्छी व्यापारिक फसल है। इसकी खेती से आप सालाना लाखो रुपयों की कमाई आसानी से कर सकते हो। तो आइए जानते हैं कि अमरुद की खेती के बारे में। ..

यह भी पढ़े :- किसान भाइयो को खेती के लिए वरदान साबित होगी Nano Dap की बोतल, कम लागत में फसल की पैदावार करेंगी डबल, जाने पूरी डिटेल

image 494

अमरुद की खेती करने का आसान सा तरीका

आपको बता दे अमरुद की खेती के लिए सभी प्रकार की मिट्टी उपयुक्त होती है, जिसमें हल्की से भारी और खराब जल निकासी वाली मिट्टी भी शामिल है। इसे 6.5 से 7.5 पीएच वाली मिट्टी में भी उगाया जा सकता है। अमरूद के पौधे लगाने के लिए फरवरी-मार्च या अगस्त-सितंबर का महीना सबसे अच्छा समय माना जाता है. पौधे लगाने के लिए 6×5 मीटर की दूरी रखें. यदि पौधे वर्गाकार लगाए जाएं तो पौधों की दूरी 7 मीटर रखें। प्रति एकड़ 132 पौधे लगाए जाते हैं।

यह भी पढ़े :- इस नस्ल की बकरी का पालन कर कमाई हो जाएगी अंधाधुन्द, कम समय में बना देंगी धनवान, देखे पूरी डिटेल

अमरुद की खेती में इन बातो का रखना होगा विशेष ध्यान

image 495

आपको बता दे अमरुद की खेती में पहली सिंचाई रोपण के तुरंत बाद तथा दूसरी सिंचाई तीसरे दिन करें। इसके बाद मौसम और मिट्टी के प्रकार के अनुसार सिंचाई की आवश्यकता होती है. अच्छे एवं स्वस्थ बगीचों को अधिक सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती। नए लगाए गए पौधों को गर्मियों में हर हफ्ते और सर्दियों में महीने में 2 से 3 बार सिंचाई की आवश्यकता होती है। फूल आने के समय पौधे को अधिक सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि अधिक सिंचाई करने से फूल गिरने का खतरा बढ़ जाता है।

जाने अमरुद की खेती से कितना कमा सकते मुनाफा

अगर अमरुद की खेती से होने वाली कमाई की बात करे तो बिजाई के 2-3 साल बाद अमरूद के पौधों फल लगने शुरू हो जाते हैं। पूरी तरह पकने के बाद फलों का रंग हरे से पीला होना शुरू हो जाता है। वही अमरुद की खेती में 15-16 माह में ही फलन होने लगता है। बाजार में प्रति किलोग्राम कीमत 80 से 100 रुपए के बीच होती है.जिसकी सहायता से आप सालाना इसकी खेती से लाखो की कमाई कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular