किसानो की दनादन कमाई करके देंगी यह सब्जी कम लागत में मुनाफा भी होगा तगड़ा जाने खेती के बारे में

By
On:
Follow Us

किसानो की दनादन कमाई करके देंगी यह सब्जी कम लागत में मुनाफा भी होगा तगड़ा जाने खेती के बारे में कन्नौज में किसान परंपरागत खेती के अलावा कुछ सब्जियों की खेती कर बहुत कम लागत में कई गुना अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। सलेमपुर तारा बंगर के राम प्रकाश ने दो बीघा में ग्विया की खेती की, जिसमें उन्हें लागत की लगभग तीन गुनी कमाई हुई। वहीं अगर रेट अच्छा रहा तो किसान इसमें कई गुना ज्यादा मुनाफा कमा सकता है। किसान हर साल ग्विया की खेती करते हैं। पहले यह खेती गंगा के किनारे वाले इलाके में होती थी। इस साल इसकी खेती ग्रामीण इलाकों में शुरू हुई है।

यह भी पढ़े :- सेहत का खजाना और मुनाफे की खान है ये फल एक बार कर ली खेती तो बन जायेंगे धन के राजा फायदे देख रह जायेंगे हैरान

ग्विया या अर्बी

ग्विया को अर्बी भी कहते हैं। यह एक कंद वाली फसल है। भारत के लगभग सभी जगहों पर इसकी खेती होती है। इसके पौधे गर्मी और बारिश के मौसम में अच्छे से बढ़ते हैं। इसके कंद में मुख्य रूप से स्टार्च और पत्तियों में विटामिन ए, कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन की भरपूर मात्रा होती है।

यह भी पढ़े :- 108MP कैमरा और शानदार लुक में Vivo का धांसू स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ देखे कीमत

कम लागत में अच्छा मुनाफा

अर्बी की खेती में किसान को बहुत अच्छा मुनाफा मिलता है। कम लागत में इसमें अच्छा मुनाफा होता है, अर्बी की खेती में पानी की ज्यादा मात्रा की जरूरत होती है। दो बीघा में खेती की लागत लगभग 25000 आती है और मुनाफा एक लाख से ऊपर चला जाता है। अगर इसकी रेट अच्छी रही तो इस मुनाफे में और भी बढ़ोतरी की संभावना है।

कितने दिनों में तैयार होती है फसल

बुवाई के 5-6 दिन बाद इसकी सिंचाई करें। इसके बाद 9-10 दिन के बाद में सिंचाई करते रहें। बुवाई के 5-6 महीने बाद फसल तैयार हो जाती है। एक हेक्टेयर में अर्बी की खेती से लगभग 250 से 300 क्विंटल उत्पादन होता है।

क्या कहते हैं किसान

सलेमपुर तारा बंगर निवासी किसान राम प्रकाश का कहना है कि वह खेती को आगे बढ़ाने वाले किसानों की तरह करते हैं। वह आलू और मक्के की परंपरागत खेती की बजाय सब्जियों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। पिछले कई सालों से वह लगातार अर्बी की खेती कर रहे हैं। जिसमें उन्हें अच्छा खासा मुनाफा मिलता है। इस खेती में एक दिक्कत है, इसमें पानी ज्यादा लगता है। जिसके चलते इसे गंगा के किनारे वाले इलाके में लगाया जाता है, लेकिन इस बार हमने अपने खेत में इसकी खेती की है। इसकी खेती करीब दो बीघा में की गई है। जिसकी लागत करीब 25000 आई है। फसल अच्छी हुई है। अगर बाजार में इसका रेट अच्छा रहा तो इसका मुनाफा 4 से 5 गुना तक पहुंच सकता है। खेती के साथ-साथ दूसरे काम भी आसानी से कर सकते हैं।

jitu

नमस्कार मेरा नाम जितु देशमुख है मैं 2 वर्षो से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हूँ. ऑटोमोबाइल, मोबाइल और किसान समाचार में विशेष रूचि है दुनिया में हो रही हलचल को सत्यता और सटीकता से आप तक पहुंचाना।

For Feedback - [email protected]
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment