Banned Pesticides: धान की फसल में फेकने वाली 10 प्रकार के कीटनाशकों की दवाई पर प्रतिबन्ध वजह जाने उत्तर प्रदेश के 30 जनपदों में धान की फसल के लिए अगले दो माह के लिए 10 प्रकार के कीटनाशकों के प्रयोग को सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। इन जनपदों में मुरादाबाद भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के 30 जनपदों में धान की फसल के लिए अगले दो माह के लिए 10 प्रकार के कीटनाशकों के प्रयोग को सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। इन जनपदों में मुरादाबाद भी शामिल है। इन कीटनाशकों को बेचते पकड़े जाने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Banned Pesticides
इस केमिकल की वजह से घटा निर्यात
एपीडा एग्रीकल्चर एंड प्रोसैस्ड फूड प्रोडक्टस एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथारिटी के अधिकारियों ने बताया कि धान में ट्राइसाइक्लाजोल अधिकतम मात्रा में पाए जाने की वजह से यूरोपियन यूनियन, अमेरिका तथा खाड़ी देशों को होने वाले चावल के निर्यात में कमी आई है। धान में ट्राइसाइक्लाजोल अधिकतम मात्रा में पाए जाने से विदेश में मांग कम होने लगी है। निर्यात बढ़ाने के लिए उठाया कदम
भारत सरकार ने चावल के निर्यात के बढ़ाने के उद्देश्य से इन कीटनाशकों के प्रयोग को प्रतिबंधित किया। प्रदेश सरकार ने जनपद मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों समेत प्रदेश के 30 जनपदों में 10 प्रकार के कीटनाशकों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
किसानों को दिए जाएंगे प्रतिबंधित कीटनाशक के विकल्प
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. योगेंद्र कुमार का कहना है कि जो रसायन प्रतिबंधित किए गए हैं, उनका धान की खेती में प्रयोग करने वाले किसानों की सुविधा के लिए विकल्प भी दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने इसे लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। कीटनाशकों के विक्रेताओं को आगाह किया जाता है। कीटनाशक अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित कीटनाशक बिल्कुल न बेचें। दुकानों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे, जिस विक्रेता की दुकान पर प्रतिबंधित कीटनाशक मिलेगा उसके विरुद्ध कीटनाशक अधिनियम 1968 के तहत कार्रवाई की जाएगी।ये हैं प्रतिबंधित कीटनाशक ट्राइसाइक्लाजोल बुप्रोनोफोस एसिफेट क्लोरपायरीफोस मेथामिडोफोस प्रोपिकोनोजोल थायोमेथाक्सम प्रोफेनोफोस आईसॉप्रोथियोसेन कारबेंडाजिमबस अड्डे पर पसरा सन्नाटा
इस कीटनाशक प्रतिबद्धं से धान में रासायनिक दवाइयों का उपयोग किया जा सकगेगा जिससे चावल की गुबत्ता से अधिक होगी और चावल भी खाने में पोस्टिक रहेगा