Homeबिज़नेसबिज़नेस आईडियाBusiness Idea: मवेशियों का गोबर चमकाएगा किस्मत, गोबर से शुरू करें ये...

Business Idea: मवेशियों का गोबर चमकाएगा किस्मत, गोबर से शुरू करें ये कारोबार, हो जाओगे मालामाल, देखे

Cow dung business: Business Idea: मवेशियों का गोबर चमकाएगा किस्मत, गोबर से शुरू करें ये कारोबार, हो जाओगे मालामाल, देखे आजकल देश में युवा नौकरियों से ज्यादा अपने सवयं का व्यापार करने पर अधिक जोर दे रहे है। अगर आप भी कोई बिज़नेस करने का प्लान बना रहे है तो आप इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है। सही आईडिया और रणनीति नहीं होने के कारण लोग स्वयं का बिजनेस शुरू नहीं कर पाते। आज हम आपको ग्रामीण इलाको जुड़े लोगों के लिए ऐसे बिजनेस बताने जा रहे है जिससे आप कम लागत में शुरू करके हर महीने मोटी आमदनी प्राप्त कर सकते है। जाने कैसे ……

गाय के गोबर से बन रहे है कई उत्पाद

आजकल पशुपालन करने वाले किसान पशुपालन के साथ गाय के गोबर से कई चीजें बना रहे है और इसके सही उपयोग से अच्छी कमाई भी की जा सकती है। इस समय देश में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर मवेशियों के गोबर से कागज, पेंट्स और वेजिटेबल डाई बनाए जाते हैं। खादी ग्रामोद्योग ने गाय के गोबर से वैदिक पेंट भी बनाया गया है।

यह भी पढ़े: Business Idea: कम समय में अधिक मुनाफा देगा ‘बटेर पालन’ होगी मोटी कमाई, जाने नफे-नुकसान का गणित

गोबर से शुरू करे हैंडमेड पेपर बनाने का बिजनेस

image 386

दोस्तों अगर आप भी पशुपालक है तो अपने मवेशियों के गोबर से कागज बनाने का यह बिजनेश करे जो आपका बेहतर लाभ देने वाला है. आपको करना ये होगा की गोबर के साथ कागज के टुकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट में गाय के गोबर से पेपर बनाने की विधि बताई गई है। आपको बता दे गाय के गोबर से हैंडमेड पेपर तैयार किया जा रहा है। इस पेपर की क्‍वालिटी बहुत अच्‍छी है। इससे कैरी बैग भी तैयार किया जा रहा है। आज के समय कई शहरों में प्‍लास्‍टिक बैग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में पेपर के कैरी बैग अच्‍छा ऑप्शन साबित हो सकता है यह बिजनेश भविष्य में ज्यादा कमाई का साधन बनेगा।

पेपर पलांट डालने में आएगा इतना खर्चा

>

अगर आप भी यह बेहतरीन कारोबार करने का सोच रहे है तो जल्दी करे इसके लिए आपको सब्सिडिउ भी मिल रही है। इसको आप 5 लाख से लेकर 25 लाख तक के निवेश में शुरू कर सकते है। मवेशियों के गोबर से कागज बनाने वाले प्लांट लगाने के लिए 15 लाख रुपए खर्च होते हैं। एक प्लांट से 1 माह में एक लाख कागज के बैग तैयार किए जा सकते है। जिसको बेचकर आप अच्छा लाभ ले सकते है।

Business Idea: मवेशियों का गोबर चमकाएगा किस्मत, गोबर से शुरू करें ये कारोबार, हो जाओगे मालामाल, देखे

वेजिटेबल डाई बनाने का व्यापार करे शुरू

download 2023 03 31T183713.038

आजकल सरकार किसानो को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, वहीं जैविक खेती बढ़ने से गोबर के खाद की डिमांड भी काफी बढ़ रही है। ऐसे में आप गोबर से खाद का बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। गोबर से अच्छी खाद डेढ़ से दो महीने में बनकर तैयार हो जाती। वैसे भी गोबर से कागज बनाने लायक सिर्फ 7% मटेरियल ही निकलता है, जबकि 93% मटेरियल बच जाता है। इसका उपयोग वेजिटेबल डाई बनाने के लिए आसानी से कर सकते है। ये वेजिटेबल डाई पर्यावरण के लिए बेहद फायदेमंद है।

यह भी पढ़े: Business Idea: गांव में कमाई का अच्छा साधन है यह बिजनेस, कम मेहनत में होगी लपककर कमाई

‘वैदिक पेंट भी बनाया जाता है

download 2023 03 31T183815.358

आप लोग यह जानकर हैरान हो जायेंगे की गोबर से पैंट भी बनता है जी है अपने सही सुना आप लोगों को अब तक नहीं पता है गाय के गोबर से पेंट भी बनाया जा सकता है। खादी ग्रामोद्योग ने गाय के गोबर से ‘वैदिक पेंट’ बनाया है। डिस्टेंपर और इमल्शन में आने वाला यह पेंट इको फ्रेंडली, नॅान टौक्सिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और वॅाशेबल होगा और केवल चार घंटे में सुख जाता है। ऐसे में यदि आपके पास गाय और भैंस है तो आप खादी ग्रामोद्योग को गोबर बेचकर भी तगड़ी कमाई कर सकते है।

>
RELATED ARTICLES

Most Popular

function add_this_script_footer(){ ?> Join our Whatsapp Group