Breaking News MP : कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का विवादित बयान ‘मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, देखे वायरल वीडियो, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है। राजा पटेरिया ने मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की एक सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहने की नसीहत दी है। बता दें कि कल यानी कि रविवार 11 दिसंबर 2022 को पवई में कांग्रेसी कार्यकर्ता मंडल की बैठक थी। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने विवादित बयान दे डाला। उन्होने कहा कि यदि हमें संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहें। राजा पटेरिया का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद में भाजपा ने भी कांग्रेस पर हमला बोल दिया है।
ये भी पढ़िए : Gujarat Assembly Election: अपनी पत्नी के विधायक बनने पर खुशी जाहिर किया रविन्द्र जडेजा ने, कहा Hello MLA
भाजपा नेता राजपाल सिंह सिसोदिया ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाषण देते हुए पीएम मोदी के खिलाफ भड़काते हुए नजर आ रहें है। राजा पटेरिया ने ट्वीट कर लिखा है कि यह है कांग्रेस का असली चेहरा, पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया मोदी की हत्या का बयान देकर समाज को विभाजित कर भड़काउ बयान दे रहे हैं।
वीडियो वायरल होने बाद राजा पटेरिया ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर राजा पटेरिया का वीडियो वायरल होने के बाद में उन्होने सफाई दी है। पटेरिया ने सफाई देते हुए कहा कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो कार्ड वितरण के दौरान का है। इस वीडियो में मेरे द्वारा मोदी की हत्या की जो बात है वो गलत तरीके से प्रदर्शित की जा रही है। उन्होंने कहा कि में गांधी को मानने वाला आदमी हूं। में इस तरह की बात नहीं कर सकता।