Dance Viral Video: पार्टी में डांस करते करते जमींन में समा गयी 5 महिलाये वीडियो देखिये इंटरनेट पर ना जानें कितने वीडियो वायरल (Viral Video) होते है। कोई वीडियो बहुत फनी होते है तो कोई बेहद हैरान कर देने वाले। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को हम आपके लिए लेकर आए है। जिसमें कुछ महिलाएं नाचते-नाचते धरती में समा जाती है। ये वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान है कि अचानक ऐसा कैसे हो सकता है।
Dance Viral Video
घटना कुछ इस प्रकार है कि जन्मदिन के मौके पर कुछ महिलाएं पार्टी कर रहीं थीं। इनमे से महिलाओं का एक समूह साथ में डांस कर रहा था। अचानक ही इस समूह की सभी महिलाएं अचानक ही धरती के अंदर समा गईं असल में ये सभी महिलाएं फर्श पर बने एक गड्ढे में गिर गई थीं। महिलाओं के गिरने के बाद काफी लोग चीखने चिल्लाने लगे। बाद में इन सभी महिलाओं को गड्ढे से बहार निकाला गया। इस वीडियो में क्या कुछ हुआ। वह आप इस वीडियो में देख सकते हैं। यहां देखें हैरान कर देने वाला वीडियो…
जन्मदिन की पार्टी का चल रहा था जश्न
न्यूयॉर्क पोस्ट ने इस खबर को प्रकाशित करते हुए लिखा है कि “जन्मदिन की पार्टी ब्राजील के अलागोइनहास शहर में चल रही थी।” CEN से बात करते हुए एपिलेटर गैब्रिएला कारवाल्हो ने कहा है कि “हम लोग सिंकहोल के ऊपर खड़े होकर पुर्तगाली सॉन्ग ‘Tem Cabaré Essa Noite’ पर डांस कर रहे थे, अचानक ही हम गड्ढे में गिर पड़े।”
गैब्रिएला कारवाल्हो आगे बताती हैं की “उनके दोस्त, उनकी दादी की जन्मदिन की पार्टी के लिए इकट्ठे हुए थे। उन्होंने बताया कि गड्ढे में गिरने पर किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद सिंकहोल की मरम्मत करने के लिए मजदूरों को बुलाया गया ताकि अगली बार इस तरह का हादसा न हो।”