इस करवाचौथ महिलाओ को परफेक्ट लुक देंगे साड़ी की ये लेटेस्ट डिज़ाइन, देखे नए डिज़ाइन , हिंदू धर्म में लाल रंग को शुभ माना जाता है। यही कारण है कि सोलह श्रृंगार में भी ज्यादातर लाल रंग की ही चीजें होती हैं। जैसे लाल चुन्नी, बिंदी और चूड़ियां। इन सभी चीजों को सुहाग की निशानी के तौर पर भी देखा जाता है। सोलह श्रृंगार में भी ज्यादातर लाल रंग करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस खास मौके पर ज्यादातर महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी लाल रंग की साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो इस बार आपको ये सिंपल डिजाइन चुनने चाहिए।
यह भी पढ़े :- इस दिवाली घर बनाना होगा अब और भी आसान, सरिया-सीमेंट के कीमतों में हुई जबरदस्त उथल पुथल, देखे ताजा नए भाव
सिंपल बॉर्डर डिजाइनर साड़ी देंगी परफेक्ट लुक

अगर आप करवा चौथ के दिन सिंपल लुक में नजर आना है तो आप केवल बॉर्डर वाली साड़ी ट्राय कर सकते है। इस तरह की साड़ी देखने में बेहद अच्छी लगती है। आप बार्डर पर फ्लावर या स्टोन वर्क वाले साड़ी डिजाइन भी ट्राय कर सकती हैं। इस डिजाइन में नेट की साड़ी बेहद पसंद की जाती है। इसलिए इस करवा चौथ आपको लाल रंग में यह साड़ी जरूर पहननी चाहिए। इस तरह की साड़ी के साथ वी-नेक ब्लाउज अच्छा लगेगा। साड़ी के बॉर्डर से मैचिंग चूड़ियां पहनें। और इसके साथ ही गले में चोकर जरूर पहनें। साड़ी की ये डिज़ाइन आपको एक दम परफेक्ट लुक देंगी।
यह भी पढ़े :- चने की ये टॉप उन्नत किस्मे तोड़ेंगी सारे रिकॉर्ड, प्रति हेक्टेयर होगा 30 क्विंटल तक उत्पादन, देखे पूरी जानकारी
लाल बनारसी साड़ी से लुक दिखेंगा अट्रैक्टिव

इस करवाचौथ नजर आना है कुछ हटके तो try करे यह लेटेस्ट डिज़ाइन। आपको बतादे आप लाल बनारसी साड़ी भी पहन सकते है। इस साड़ी की बात ही अलग है। यह साड़ी पहन हर महिला बेहद खूबसूरत लगती है। आप भी इस करवा चौथ लाल रंग की बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। बाजार में आपको बनारसी साड़ी में अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध हो जायेंगे। लेकिन अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो चौड़े बॉर्डर के साथ छोटे प्रिंट वाली साड़ी खरीदें। इस तरह की साड़ी के साथ आप सिंपल ब्लाउज पहन सकती हैं। इसके साथ ही लो बन हेयरस्टाइल बनाएं और बालों में फूल लगाएं। इससे आपका लुक काफी अट्रैक्टिव लगेगा।
लाल लहरिया साड़ी में मिलेगा मॉडर्न लुक

मार्केट में काफी सारे साड़ी डिज़ाइन उपलब्ध है। लहरिया डिजाइन साड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है। यह साड़ी काफी हल्की होती है। इसलिए आप इसे आसानी से पहन सकती हैं। आप भी करवा चौथ के दिन लाल रंग की साड़ी पहनने की सोच रही हैं? तो लहरिया साड़ी डिजाइन को पहन सकते है। अगर आप साड़ी में मॉर्डन लुक पाना चाहती हैं तो आप इसके साथ व्हाइट या किसी अन्य कलर का फुल स्लीव टॉप पहन सकती हैं। खुले बाल और हैवी इयररिंग्स को try करना होगा। इसके साथ ही मेकअप में केवल ब्लश लगाएं और बिंदी से अपने लुक को पूरा करे। यह साड़ी डिज़ाइन से आपकी खूबसूरती में चार चाँद लग जायेंगे।
रेड फ्लोरल डिजाइनर साड़ी को करे ट्राय
आपकी जानकारी के लिए बतादे फ्लोरल डिजाइन का ट्रेंड काफी फैशन में है। इसलिए बाजार में आपको साड़ी से लेकर स्कर्ट तक में फ्लोरल डिजाइन आसानी से उपलब्ध हो जायेंगे। अगर आप करवा चौथ के दिन सिंपल के साथ अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं तो रेड फ्लोरल साड़ी को ट्राय करे। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि प्रिंट ज्यादा बड़े न हो। क्योंकि इससे भी आपका लुक प्रभावित होता है। आप कलर कॉन्ट्रास्ट भी वियर कर सकती हैं। यानी साड़ी के साथ आप मल्टीकलर या ग्रीन कलर का ब्लाउज पहनकर भी अपने लुक को आकर्षक बना सकते है।