Thursday, December 7, 2023
Homeखेती-किसानीइस सीजन चने की ये 5 वैरायटी बना देंगी मालामाल, प्रति हेक्टेयर...

इस सीजन चने की ये 5 वैरायटी बना देंगी मालामाल, प्रति हेक्टेयर उत्पादन भी होगा जबरदस्त, जानिए किस्मो के बारे

इस सीजन चने की ये 5 वैरायटी बना देंगी मालामाल, प्रति हेक्टेयर उत्पादन भी होगा जबरदस्त, जानिए किस्मो के बारे। वर्तमान समय में किसान भाई नई तकनीक से खेती करने का चलन चल रहा है। जिसके कारण किसान भाई नई नई तकनीकों से खेती करने में अधिक रूचि ले रहे है। जैसा की आप सभी लोग यह बात तो जानते ही है की ख़रीफ़ फसल लगभग खत्म हो चुकी है और किसान भाई रबी सीज़न में चने की फ़सल बोने के लिए चने की अधिक उपज देने वाली किस्मों की तलाश कर रहे हैं। आपको बता दे इन उन्नत किस्मो की खेती से किसानो को 30 क्विंटल से अधिक उपज देखने को मिलेंगी। तो आइये जानते है चने के कुछ खास किस्मो के बारे में।

यह भी पढ़े :- Ertiga की गर्मी निकाल देगा Mahindra Bolero का कंटाप लुक, सॉलिड इंजन के साथ फीचर्स भी मिलेंगे टनाटन, देखे कीमत

image 210

विशाल चना किस्म ( Vishal Gram Variety)

आपकी जानकारी के लिए बतादे चने की यह खास किस्म आकार में बड़ी और अच्छी गुणवत्ता वाली होती है. यह चने की सबसे अच्छी किस्म मानी जाती है। बता दे चने की विशाल किस्म 110 से 115 दिन में पक जाती है। इसके फूल आने का समय 40 से 45 दिन है। इसके पौधों पर कीट रोगों का प्रभाव बहुत कम होता है। आपको बता दे चने की इस किस्म से लगभग 35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.अगर फसल की देखभाल ठीक से की जाए तो प्रति हेक्टेयर पौधों का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़े :- लड़कियों को मदहोश करेंगा Realme का शानदार स्मार्टफोन, 108MP फोटू क्वालिटी देख हर कोई कहेंगा ‘Selfie Please’

फुले 9425-5 चना किस्म (Phule 9425-5 Gram Variety)

image 211

चने की इस किस्म को फुले कृषि विश्वविद्यालय, राहुरी द्वारा विकसित किया गया है। अगर आप भी किसी ऐसी किस्म की तलाश में हो जो अधिक उत्पांद दे तो आपको बता दे यह किस्म अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों में से है। चने की यह किस्म 90 से 105 दिन में तैयार हो जाती है. इस किस्म से अधिकतम 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

श्वेता चना किस्म (Shweta Gram Variety)

आपकी जानकारी के लिए बतादे चने की ये किस्में अधिक उत्पादन के लिए जानी जाती हैं. इसे ICCV 2 के नाम से भी जाना जाता है। इसके मध्यम मोटाई के दाने आकर्षक लगते हैं। बीज रोपण के लगभग 85 से 90 दिन बाद पकते हैं। चने की यह किस्म प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन 15 से 20 क्विंटल की उत्पादन देती है। चने की इस किस्म को सिंचित और असिंचित दोनों ही जगहों पर आसानी से उगाया जा सकता है। श्वेता चना किस्म दाने चने से भी ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं।

काक 2 चना किस्म (Kak 2 Gram Variety)

आपको बता दे चने की यह वैरायटी लगभग 110 से 130 दिन में तैयार हो जाते हैं. औसत उपज 25 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है. काबुली चने की इस किस्म को बरनी भूमि को छोड़कर लगभग सभी प्रकार की भूमि में उगाया जा सकता है। इसके पौधे अधिक शाखाओं वाले फैले होते हैं. इसका रंग सफेद और गुलाबी-भूरा होता है।

image 212

हरियाणा काबुली न. 1 चना किस्म (Haryana Kabuli No. 1 Gram Variety)

जानकारी के लिए बता दे चने की इस विदेशी किस्म के पौधों की ऊंचाई सामान्य पौधों की तुलना में अधिक होती है. इस किस्म के पौधों को असिंचित भूमि में अधिक पैदावार देने के लिए तैयार किया गया है। इसके पौधे रोपण के लगभग 90 से 100 दिन बाद पक जाते हैं. इसके पौधों का प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन 25 से 35 क्विंटल के बीच हो सकता है। इसके दाने आकार में मोटे दिखाई देते हैं. है. साथ ही इसके अनाज का बाजार भाव काफी अच्छा मिल जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular