अब दुबई में उड़ेगी कार, पहली कार XPENG X2 का सफलता पूर्वक किया गया परीक्षण, जानिए क्या रहेगा खास, दुबई संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फ्लाइंग कार ने सोमवार को अपनी पहली सार्वजनिक उड़ान भरी। इसे पब्लिक टैक्सी के रूप में लाया जा रहा है। इसका नाम XPENG X2 रखा गया है।
Flying Car XPENG X2
चीनी वाहन निर्माता एक्सपेंग इक द्वारा निर्मित इस फ्लाइंग कार ने 90 मिनट तक दुबई के आकाश में उड़ान भरी। इस फ्लाइंग टैक्सी की टेस्टिंग के बाद इसके बैटरी लाइफ, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा को लेकर काम किया जा रहा है।
ये भी पढ़िए : EV in India: इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने से पहले, जान ले यह…
XPENG XZ फ़्लाइंग कार के फीचर्स पर नजर डालें तो यह एक दो सीटों वाला विमान है। यह इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडि (eVTOL) विमान 8 प्रोपेलर द्वारा हवा में उठाया जाता है और 130 किमी प्रति घंटे के स्पीड से उड़ सकता है। विमान का वजह कम करने के लिए इसकी बॉडी कार्बन फाइबर से बनाई गई है।

Flying Car XPENG X2
यह फ्लाइंग कार 2 ड्राइविंग मोड मैनुअल और ऑटोनॉमस से लैस है। सिर्फ एक बटन से स्टार्ट हो सकती है। और उड़ान के दौरान जीरो कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित करती है। मेडिकल ट्रांसपोर्टेशन, साइट सीइंग आदि कम दूरी की यात्रा के लिए इसे परफेक्ट बताया जा रहा है।
ये भी पढ़िए : बाइक प्रेमीओ के लिए Hero Motocorp जल्द ही अपनी बाइक लॉन्च…