Homeखाना-खजानाSummer Recipe: गर्मी के इस समय में घरवालों को बनाकर खिलाएं दही...

Summer Recipe: गर्मी के इस समय में घरवालों को बनाकर खिलाएं दही पराठा, नाश्ते में ऐसे बनाएं

How To Make Dahi Paratha:  गर्मियों के सीजन में दही पराठा (Dahi Ka Paratha) का स्वाद अलग ही मज़ा देता है. आपने पराठे की तो कई वैराइटीज़ ट्राई की होंगी लेकिन क्या कभी दही पराठा का मजा लिया है.पराठा भारतीय पारंपरिक भोजन में से एक है. आमतौर पर लोग नाश्ते में पराठा खाना पसंद करते हैं. पराठे की कई किस्में होती हैं जैसे- आलू पराठा, गोभी पराठा, मेथी पराठा, बथुआ पराठा, मसाला पराठा या दाल पराठा आदि। लेकिन क्या आपने कभी दही पराठा चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए दही पराठा बनाने की Recipe लेकर आए हैं। दही में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होता है इसलिए इसके सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं। साथ ही यह वजन कम करने में भी आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं दही आपके पाचन क्रिया को भी बेहतर रखता है, तो आइए जानते हैं दही पराठा बनाने की विधि (How To Make Dahi Paratha)….

यह भी पढ़ें :-Samsung को धूल चटाने आया Xiaomi का 15 मिनट में फुल चार्ज होने वाला स्मार्टफोन, देख लकड़ियां हुईं दीवानी

दही पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

2 कटोरी गेहूं का आटा
1 कप दही
1/2 कटोरी बची हुई दाल
1 प्याज बारीक कटा हुआ
3 हरी मिर्च कटी हुई
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
1/4 कप हल्दी
1/2 कटोरी देसी घी
2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
1 बड़ा चम्मच पुदीना
तेल

Summer Recipe: गर्मी के इस समय में घरवालों को बनाकर खिलाएं दही पराठा, नाश्ते में ऐसे बनाएं

>

यह भी पढ़ें :-LIC Policy ने कर दिया तगड़ा धमाका, Policy में निवेश करने वालो की लगी लॉटरी, मिल रहे पूरे 25 लाख

दही पराठा कैसे बनाते हैं? (कैसे बनाएं दही पराठा)
दही पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा छान लें।

  • फिर इस आटे में बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अजवाइन, हल्दी, 3-4 छोटी चम्मच देसी घी और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  • इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
    फिर इसमें बारीक कटा हुआ पुदीना, हरा धनिया, दही और दाल डालें।
  • इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और जरूरत के मुताबिक पानी की सहायता से आटा गूंथ लें.
  • फिर इस आटे को ढककर करीब 10 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें.
  • इसके बाद इसकी लोइयां बनाकर परांठे की तरह बेल लें.
  • फिर एक नॉनस्टिक पैन/तवे पर थोड़ा सा घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें.
  • इसके बाद बेले हुए पराठे को गरम तवे पर डालें और दोनों तरफ घी लगाएं.
  • फिर पराठे को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें.
    अब आपका स्वादिष्ट दही पराठा तैयार है।
    फिर इसे अपनी मनपसंद चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
>
RELATED ARTICLES

Most Popular

function add_this_script_footer(){ ?> Join our Whatsapp Group