जैतूस के तेल से जोड़ो के दर्द से पाये निजात, जाने इस्तेमाल करने के तरीके और फायदे, आज के समय में लोगों को जोड़ों के दर्द का अधिक सामना करना पड़ रहा है। आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, युवा भी जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान हैं। खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान। जंक फूड का सेवन, कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी कई बार जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बनता है। आर्थराइटिस, रूमेटाइट और गाउट से पीड़ित लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या ज्यादा होती है। जोड़ों का दर्द अगर बढ़ जाए तो व्यक्ति का उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी यह दर्द असहनीय हो जाता है। इससे व्यक्ति के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित होते हैं।
ये भी पढ़िए: Joint Pain In Winter: सर्दियों में जोड़ो के दर्द से छुटकारा…
जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए लोग अक्सर दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन, कुछ घरेलू उपाय जोड़ों में दर्द की समस्या को दूर करने में बेहद काम आ सकते हैं। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो इससे निजात पाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैतून का तेल जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए बेहद प्रभावी है। जैतून के तेल से जोड़ों की मालिश करने से दर्द से राहत पाई जा सकती है।
जाने कैसे जोड़ों के दर्द के लिए जैतून का तेल फायदा करता है (Know how olive oil benefits for joint pain)

जाने कैसे जोड़ों के दर्द के लिए जैतून का तेल फायदा करता है जैतूस के तेल का उपयोग करने से शरीर के जोड़ो को बहुत ही लाभ दायक फायदे होते है जानिए कैसे जैतून के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करते हैं। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल, विटामिन ई और सायटोस्टेरोल कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाते हैं। जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। जैतून के तेल से जोड़ों की मालिश करने से दर्द और सूजन जैसे अर्थराइटिस के लक्षणों को सुधारने में मदद मिलती है।
जानिए जैतूस के तेल को जोड़ो के दर्द के लिए कैसे करे इस्तेमाल (Know how to use olive oil for joint pain)

जैतून तेल और नमक (olive oil and salt)
जैतुस के तेल को अगर इस तरीके से समुद्री नमक में मिलाकर जोड़ों की मालिश करने से जोड़ों का दर्द दूर हो सकता है। इसके लिए जैतून के तेल और समुद्री नमक को पानी में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाकर मालिश करें। रोजाना दिन में दो बार ऐसा करने से जोड़ों के दर्द में जल्द आराम मिल सकता है।

जैतून का तेल और सरसों का तेल (olive oil and mustard oil)
जैतुस के तेल को और सरसो के तेल को एक साथ मिला कर बहुत अधिक गर्म करके उसे ठंडा होने पर जैतून के तेल और सरसों के तेल को जोड़ों पर लगाने से दर्द से जल्द राहत मिल सकती है। इसके लिए जैतून और सरसों के तेल को बराबर मात्रा में मिक्स करें। अब इसे अपने जोड़ों पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी हों और जोड़ों के दर्द से जल्द आराम मिलेगा।
ये भी पढ़िए: Weight loss tips: अगर बिना मेहनत के करना चाहते हो वजन…

जैतून का तेल और जायफल का तेल (olive oil and nutmeg oil)
जैतुस के तेल में जायफल को पीस कर और उसे बहुत अधिक गर्म करके ठंडा करके लगाने से जोड़ों का दर्द कम हो सकता है। इसके लिए जैतून के तेल में में बराबर मात्रा में जायफल का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण से जोड़ों की मालिश करें। इससे जोड़ों के दर्द और सूजन से जल्द राहत मिलेगी। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।