Basil Cultivation कम निवेश में अच्छा मुनाफा
तुलसी का पौधा किसी भी सामान्य मिट्टी में उग सकता है।
हालांकि, भुरभुरी या दोमट मिट्टी और बेहतर जल निकासी वाली जगह तुलसी की खेती के लिए सबसे उपयुक्त होती है।
तुलसी क्षारीय और कम नमकीन मिट्टी में अच्छी तरह से बढ़ती है।
भारतीय संस्कृति में तुलसी का एक अलग ही महत्व है। तुलसी के पौधे ज्यादातर घरों में लगाए जाते हैं।
इन पौधों की पूजा की जाती है। तुलसी का उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है।
तुलसी का उपयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। तुलसी का पौधा किसी भी सामान्य मिट्टी में उग सकता है।
हालांकि, भुरभुरी या दोमट मिट्टी और बेहतर जल निकासी वाली जगह इसकी खेती के लिए सबसे उपयुक्त होती है।
तुलसी क्षारीय और कम नमकीन मिट्टी में अच्छी तरह से बढ़ती है।
पौधा कितने समय में पक जाता है?
अगर आप 1 एकड़ जमीन पर तुलसी की खेती करना चाहते हैं तो इसके लिए 600 ग्राम बीज की जरूरत होती है।
तुलसी के पौधे को उगने में कम से कम 15 दिन का समय लगता है।
तुलसी की फसल 60 से 90 दिनों में पूरी तरह तैयार हो जाती है।
इसके बाद इसे बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
इसकी कीमत कितनी होती है?
रोपण के बाद पहली सिंचाई रोपाई के तुरंत बाद की जाती है।
उसके बाद मिट्टी की नमी के अनुसार सिंचाई की जाती है।
इसकी कटाई के लिए धूप वाला दिन सबसे उपयुक्त होता है।
1 बीघा जमीन पर इसकी खेती करने में करीब 1500 रुपये का खर्च आता है।
आपको बता दें कि तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कई तरह की दवाएं बनाने में किया जाता है।
ऐसे में इसकी खेती करने से किसान को लागत से कई गुना ज्यादा मुनाफा मिल सकता है.
ये हैं तुलसी के फायदे
तुलसी का पौधा वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
तुलसी एक औषधीय पौधा है, जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है।
इसकी शाखाएं, पत्ते और बीज सभी का अपना-अपना महत्व है।
वैसे तो तुलसी के पौधे की पूजा का पौराणिक महत्व भी है, यही वजह है कि देश के ज्यादातर घरों के आंगन में इसके पौधे जरूर दिखाई देते हैं।