हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्र घटाने को लेकर छिड़ा विवाद, BKU के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने राखी यह मांग, लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्र घटाने को लेकर अब हरियाणा में भी हलचल शुरू हो गई है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने RLD के राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी के बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार यदि इस पर फैसला लेती है तो देश के युवाओं को राजनीति में मौका मिलेगा।
ये भी पढ़िए: Gujarat Elections: गुजरात के नए CM बने भूपेंद्र पटेल किया शपथ ग्रहण और जारी की विधायकों लिस्ट
इलेक्शन लड़ने की उम्र को लेकर छड़प
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह के द्वारा रखा गया यह प्रस्ताव राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने संसद में एक निजी बिल पेश किया है। इस बिल में लोकसभा इलेक्शन लड़ने की उम्र 25 साल बताई गई है। आरएलडी की ओर से कहा गया है कि इस आयु को घटाकर 21 साल किया जाए। जिसको लेकर विपक्ष ने भी समर्थन किया है।
गुरनाम सिंह के प्रस्ताव पर समर्थन
हरियाणा सरकार के द्वारा गुरनाम सिंह के पक्ष पर सरकार भी लोकसभा और विधानसभा इलेक्शन में उम्र घटाने को लेकर केंद्र सरकार भी पक्ष में है। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार केंद्र सरकार जल्द ही इस पर फैसला ले सकती है। साथ ही इलेक्शन लड़ने की उम्र 18 तक किए जाने का निर्णय कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोकसभा और विधानसभा में युवाओं को तरजीह दे रहे हैं और गुरनाम सिंह के यह प्रस्ताव पर समर्थन किया जा रहा है|
दिल्ली में नगर निगम को लेकर उम्र सीमा पर सवाल
दिल्ली में भी चुनाव लड़ने की उम्र को लेकर दिए कटाक्ष दिल्ली नगर में चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल है। ऐसे में विपक्षी दल भी उम्र घटाने को लेकर पक्ष में आ गए हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि जब दिल्ली नगर निगम में चुनाव लड़ने की उम्र सीमा 21 साल है तो लोकसभा और विधानसभा में क्यों नहीं? हरियाणा में भी राजनीतिक दल उम्र घटाने को लेकर पक्ष में आ गए हैं।