Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: जाने इन दोनों में से कौनसी स्कूटर है बेहतर, किस स्कूटर को खरीदना रहेगा सही, भारत में टू -व्हीलर की डिमांड काफी अधिक है। पहले बाइक अब स्कूटर की ब्रिकी भी सबसे अधिक है। स्कूटर की डिमांड दिन पर दिन काफी अधिक बढ़ रही है। इसकी ब्रिकी बढ़ने का कारण सबसे अधिक कम्फर्ट, स्टोरेज स्पेस और अच्छा माइलेज है। आपको बता दे बाइक के मामले में स्कूटर काफी सस्ता होता है। इसको आप आराम से चला सकते हैं। इसके कारण ही लोगों के बीच इसको काफी पसंद किया जाता है।
ये भी पढ़िए: मार्केट में आग लगाने आने वाली है MAHINDRA XUV700 E जो देगी हर TATA…

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125
Honda Activa भारतीय बाजार में बहुत लोकप्रिय स्कूटर है. कुछ लोग ज्यादा पावरफुल इंजन के लिए 125 सीसी का स्कूटर खरीदना पसंद कर रहे हैं. Honda Activa 125 और Suzuki Access 125 इस सेगमेंट में काफी लोकप्रिय स्कूटर हैं. अगर आप भी अपने लिए एक स्कूटर खरीदने प्लान बना रहे हैं तो यहां दोनों स्कूटरों के बीच तुलना करके बात रहे हैं कि कौन-सा स्कूटर आपको खरीदना चाहिए.

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: डिजाइन
Activa 125 स्कूटर का डिजाइन अपने स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही है. स्कूटर में कुछ नए डिजाइन जैसे LED हेडलैंप, अलॉय व्हील, बाहर की तरफ फ्यूल-फिलर कैप और एक फुल मेटल बॉडी के साथ आता है. दूसरी तरफ Access 125 स्कूटर रेट्रो वाइब डिजाइन के साथ आता है. इसमें LED स्क्वायर हेडलैंप मिलते हैं. स्कूटर में अलॉय व्हील, क्रोम एलिमेंट्स और एक मीटर वाइजर मिलता हैं. डिजाइन के मामले में एक्सेस, एक्टिवा के मुकाबले ज्यादा बेहतर दिखता है. साथ ही एक्सेस में ज्यादा कलर ऑप्शन भी मिलते हैं।

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: कंपेरिजन
बॉडी डायमेंशन | होंडा एक्टिवा 125 | सुजुकी एक्सेस 125 |
लंबाई | 1814mm | 1870mm |
चौड़ाई | 704nm | 655mm |
हाइट | 1151mm | 1160mm |
व्हील बेस | 1260mm | 1265mm |
ग्राउंड क्लियरेंस | 155mm | 160mm |
सीट हाइट | 765mm | 773mm |
कर्ब वेट | 108kg | 101kg |
फ्यूल टैंक | 5.3 लीटर | 5.6 लीटर |
Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: फीचर्स
Activa 125 और Access 125 फीचर्स के रूप में दोनों स्कूटर LED हेडलैंप और LED पॉजिशन लैंप के साथ आते हैं. स्कूटरों में बाहर की तरफ फ्यूल फिल्टर कैप, साइड स्टैंड कटऑफ सिस्टम और एलॉय व्हील के साथ आते हैं. हालांकि, एक्सेस में एक्स्ट्रा एक USB सॉकेट, इंजन स्टार्ट और स्टॉप बटन और ब्लूटूथ से कनेक्ट होने वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जबिक Activa 125 साइलेंट स्टार्टर और आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप के साथ आता है।
ये भी पढ़िए: सबसे कम वजट में आई यह Okinawa Lite EV Scooter, जो देगी हौंडा एक्टिवा…

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: इंजन पावर
इंजन | होंडा एक्टिवा 125 | सुजुकी एक्सेस 125 |
टाइप | फैन कूल, 4 स्ट्रोक, एसआई इंजन | 4-साइकिल, 1-सिलेंडर, एयर कूल्ड |
स्टैंडर्ड | बीएस-4 | बीएस-4 |
डिस्प्लेसमेंट | 124.9cc | 124cc |
पॉवर | 6500rpm पर 8.52bhp | 7000rpm पर 8.7bhp |
टॉर्क | 5000rpm पर 10.54Nm | 5000rpm पर 10.2Nm |
स्ट्रोक | 57.9mm | 57.5mm |
स्टार्टिंग मेथड | किक/सेल्फ | किक/सेल्फ |
मैक्सिमम स्पीड | 84kmph | 91kmph |
माइलेज | 40-50kmpl | 64kmpl |
Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: कीमत
Activa 125 में 123.97 सीसी का इंजन है और Access 125 में 124 सीसी का इंजन मिलता है। Honda Activa 125 की कीमत 77,743 रुपये से 84,916 रुपये के बीच है। Suzuki Access 125की कीमत 77,600 रुपये से 87,200 रुपये के बीच है।