Homeबिज़नेसRation Card List : राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम कैसे...

Ration Card List : राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, ये है मोबाइल पर चेक करने की पूरी प्रक्रिया

Ration Card List Online:अगर देश में सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाना है तो उसके लिए भी राशन कार्ड की जरूरत है। राज्य सरकारें राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न, तेल और कई खाद्य पदार्थ देती हैं। सरकारी राशन की दुकान से कम दाम पर राशन प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड सूची में नाम होना जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि आप राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। आज हम यहां आपको बता रहे हैं कि घर बैठे यूपी की राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे चेक करें।

जो लोग राशन कार्ड की सूची में अपना नाम जांचना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना होगा।

जब आप वेबसाइट पर पहुंचेंगे तो आपको वहां कई विकल्प मिलेंगे। उनमें से आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची का चयन करना होगा।

अब स्क्रीन पर यूपी के सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देगी। यहां आपको अपने जिले का नाम सर्च करना है और उसे सेलेक्ट करना है

>

जब आप अपने जिले के नाम का चयन करेंगे तो आपके सामने ब्लॉकों की सूची आ जाएगी। यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो अपने ब्लॉक का नाम शहरी सूची में खोजें और यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो ग्रामीण क्षेत्र सूची में अपना नाम चुनें।

ग्रामीण ब्लॉक के नाम का चयन करने के बाद उसमें आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के नाम दिखाई देंगे। इसमें आपको अपनी पंचायत का नाम सर्च करके सेलेक्ट करना है।

ग्राम पंचायत का चयन करने के बाद राशन दुकानदार का नाम खुल जाएगा। इसके साथ ही राशन कार्ड का प्रकार जैसे पात्र परिवार और अंत्योदय लाभार्थी संख्या दिखाई देगी। यहां आपको राशन कार्ड के प्रकार का चयन करना होगा जिसमें आप अपना नाम देखना चाहते हैं।

जैसे ही आप राशन कार्ड के प्रकार का चयन करते हैं, उसके अंतर्गत लाभार्थी की सूची खुल जाएगी। यूपी की इस राशन कार्ड सूची में आप अपना नाम देख सकते हैं। इसमें राशन कार्ड नंबर, धारक का नाम, पिता/पति का नाम आदि विवरण देखा जा सकता है।

>
RELATED ARTICLES

Most Popular