Arjun Kapoor ने फोन में किस नाम से सेव किया है Malaika Arora का नंबर,जानकर अरबाज हो जाएंगे नाराज़
अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा मलाइका अरोड़ा के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रहते हैं। दरअसल कुछ समय पहले तक दोनों एक-दूसरे के बारे में बात करने से कतराते थे, लेकिन अब दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते नजर आते हैं. कॉफी विद करण 7 के अगले एपिसोड में अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं. जिसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है. गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ रैंप वॉक पर अर्जुन कपूर ने की ये हरकत
प्रोमो में खुद अर्जुन कपूर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नंबर किस नाम से अपने मोबाइल में सेव किया है.
कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर आ रहे हैं लेकिन उनके फैंस खुश भी हैं और दुखी भी. दरअसल, वह इस बात से खुश हैं कि शो में आने से उनके बारे में कई अनजानी बातें सामने आएंगी, वहीं दुख इस बात का है कि वह मलाइका अरोड़ा के साथ नहीं आ रहे हैं। दरअसल वह शो में अपनी कजिन बहन सोनम कपूर के साथ नजर आएंगे। मलाइका को छोड़कर इस एक्ट्रेस से लड़ रहे हैं अर्जुन कपूर, वायरल हुई फोटो
शो के दौरान अर्जुन कपूर ने बिना किसी झिझक के अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की। प्रोमो में करण जौहर अर्जुन कपूर से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने अपने मोबाइल में मलाइका का नंबर किस नाम से सेव किया है? इस मजेदार सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि असल में उन्हें मलाइका का नाम बहुत पसंद है, इसलिए उन्होंने उनका नंबर उनके नाम सेव कर लिया है.
आपको बता दें कि साल 2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद से मलाइका अरोड़ा खुद से 12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं. ट्रेन में जब परिणीति के साथ फिजिकल हुए अर्जुन कपूर, वीडियो लीक होने पर हुआ बवाल