HomeCricketIPL 2023: पहले ही मैच में मुंबई का 17 करोड़ का खिलाडी...

IPL 2023: पहले ही मैच में मुंबई का 17 करोड़ का खिलाडी हुआ ढुस्स, 4 गेंद में ही निकल गयी हेकड़ी

MI vs RCB: IPL 2023: पहले ही मैच में मुंबई का 17 करोड़ का खिलाडी हुआ ढुस्स, 4 गेंद में ही निकल गयी हेकड़ी भारत में चल रहे आईपीएल के 16वें सीजन के तीसरे मैच में और मुंबई इंडियंस के इस शुरुवाती मतकघ में मुंबई की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हुई। जिसमें मुंबई की शुरुवात अच्छी नहीं रही। इस मैच में RCB ने टॉस जीतने के बाद मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। मुंबई के लिए ओपनिंग में ईशान किशन और रोहित शर्मा से ठोस शुरुआत की उम्मीद की थी लेकिन वह खरे नहीं उतर सके। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाडी कैमरून ग्रीन ने भी मुंबई को बुरी तरह से निराश कर दिया।

4 गेंद में ही पवेलियन लौटे ग्रीन

download 2023 04 03T104220.587

मुंबई को लगे इस शुरुआती झटके के बाद उनको अपने जाबाज खिलाडी ग्रीन ने भी उनकी उम्मीदों पर फेरा पानी। वह मात्र 4 गेंद खेलकर ही पवेलियन लौट गए । ग्रीन को RCB के बेहतरीन गेंदबाज रीस टॉपली ने आउट किया। IPL की अपनी पहली पारी में कैमरून ग्रीन सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन का रुख कर लिया।

मुंबई ने 17.50 करोड़ लगायी थी ग्रीन के लिए बोली

download 2023 04 03T104224.779

आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाडी कैमरून ग्रीन आईपीएल के 16वें सीजन से पहले ही काफी चर्चा में थे। दरअसल मुंबई इंडियंस ने ग्रीन पर भारी भरकम बोली लगाकर उन्हें अपनी और शामिल कर लिया था। इस खिलाड़ी के लिए मुंबई के अलावा अन्य कई फ्रेंचाइजियों ने भी बोली लगाई थी लेकिन मुंबई ने सबसे अधिक 17.50 करोड़ की बोली लगाकर ग्रीन को अपने टीम में शामिल कर लिया था।

यह भी पढ़े: Cricket News: सूर्यकुमार यादव तारीफ में इस दिग्गज खिलाडी ने कहा कुछ ऐसा, जिसे सुनकर ख़ुश हो जायेंगे फैंस

IPL 2023: पहले ही मैच में मुंबई का 17 करोड़ का खिलाडी हुआ ढुस्स, 4 गेंद में ही निकल गयी हेकड़ी

ग्रीन नहीं दिखा सके बल्ले का दम

स्टार आलराउंडर खिलाडी ग्रीन ने अपने आईपीएल के पहले अपना जलवा नहीं दिखा सके। लेकिन वह अपने आगामी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को उम्मीद पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। कैमरून ग्रीन अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से अपना दम दिखाएंगे। हालांकि ग्रीन अपनी बल्लेबाजी में तो दम नहीं दिखा पाए लेकिन वह गेंदबाजी में मुंबई के लिए जरूर कमाल दिखा सकते हैं। मुंबई इंडियंस के तीन धाकड़ बल्लेबाज आरसीबी के खिलाफ इस पहले मुकाबले में अपना धमाल नहीं दिखा पाए।

ईशान किशन भी 10 रन ही बना पाए

मुंबई इंडियंस टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी सिर्फ 13 गेंद खेली जिसमे वे सिर्फ 10 रन ही बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। रोहित ने 10 गेंद का सामना किया जिसमें वह सिर्फ एक रन ही बना सके।

यह भी पढ़े: इस बल्लेबाज का क्रिकेट जगत की दुनिया पर हुआ राज, सचिन-विराट को पीछे छोड़ बना राजा

नहीं चल पाया सूर्यकुमार का जादू

download 2023 04 03T104506.617

आपको बता दे की इसके अलावा बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का भी बल्ला अपना जादू नहीं दिखा पाया। सूर्यकुमार को माइकल ब्रेसवेल ने 15 रन पर ही आउट कर दिया, जिसके कारण मुंबई की बल्लेबाजी शुरुआत दौर में काफी डामाडोल रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular