HomeCricketIPL 2023: IPL के 16 साल के इतिहास में पहली बार हुआ...

IPL 2023: IPL के 16 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, रिंकू सिंह ने आखरी ओवर में छक्कों की बरसात कर बनाया रिकॉर्ड

IPL के 16 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, रिंकू सिंह ने आखरी ओवर में छक्कों की बरसात कर बनाया रिकॉर्ड पिछले 12 घंटों में पूरी दुनिया जान गई कि भारत का ये युवा खिलाड़ी कौन है। रिंकू ने किया ही कुछ ऐसा कि वो इस सब के हकदार हैं। भारत में खेले जा रहे आईपीएल 2023 के 13वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम थी। गुजरात के स्टार स्पिनर राशिद खान ने इस मैच में हैट्रिक ली और 205 रन के बड़े टारगेट का पीछा कर रही केकेआर की टीम लगभग हार के दरवाजे पर ही खड़ी थी। आखिरी ओवर में केकेआर को जीतने के लिए 29 रनों की जरूरत थी। यानी कि ओवर की कम से कम 5 गेंदों पर छक्के मारने ही थे। फिर क्या था रिंकू ने एक के बाद एक ओवर की आखिरी 5 गेंदों को बाउंड्री पार भेजकर वो काम कर दिया जिसकी किसी को उम्मीद ना थी। ये मैच तो रिंकू के दम पर केकेआर ने जीता ही, इसी के साथ इस घातक बल्लेबाज ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स को भी अपने नाम कर लिया जोकि आईपीएल इतिहास में पहले कभी नहीं बने थे। बस उन्हीं रिकॉर्ड्स का जिक्र हम अपनी इस रिपोर्ट में करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े- शराब के रेट में आई भारी गिरावट, जारी हुई नई रेट लिस्ट, देखे ताजे रेट

IPL 2023 के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के

image 14

आईपीएल के 16 सालों के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था कि किसी मुकाबले के आखिरी ओवर में एक के बाद एक पांच छक्के लगे हों। रिंकू सिंह ने यश दयाल के ओवर में ऐसा कर दिखाया और अब एक अनोखा इतिहास उनके नाम हो चुका है।

1. मात्र 7 गेंदों में 40 रन

ये बात तो पूरी दुनिया जानती है कि रिंकू ने आखिरी 5 गेंदों पर 30 रन बटोर लिए। लेकिन हम आपको बता दें कि इस बल्लेबाज ने अपनी पारी की आखिरी 7 गेंदों पर 40 रन लूटे थे। इनमें से 6 तो छक्के थे और 1 चौका। लगातार 7 गेंदों में 40 रन किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं।

यह भी पढ़े- Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी ने बड़ाई जवान लड़को और बूढ़े चाचा के दिलो की धड़कने, कातिलाना ठुमके ने बनाया ताऊ का माहौल

3. IPL इतिहास का 20वा सबसे बड़ा ओवर

आईपीएल इतिहास में कभी भी चेज करते हुए 29 रन किसी टीम ने नहीं बनाए थे। लेकिन रिंकू सिंह और उमेश यादव की जोड़ी ने ये भी कर दिखाया। यश दयाल के आखिरी ओवर में केकेआर को 29 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर उमेश ने रिंकू को सिंगल दिया और इसके बाद की कहानी तो आप सभी जानते ही हैं।

image 15

4. आखिरी ओवर में 30 रन ठोकने वाले पहले बल्लेबाज बने रिंकू सिंह

रिंकू सिंह इसके अलावा आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने चेज करते हुए आखिरी ओवर में 30 रन ठोके। ऐसा भी पहले आईपीएल में कभी नहीं हुआ था।

यह भी पढ़े- रूपसुंदरी दिखती थी Mahendra Singh Dhoni की मृतक प्रेमिका Priyanka Jha, खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को करती थी फ़ैल

5. रिंकू सिंह ने KKR टीम की ओर एक ओवर में लगाये 5 छक्के

रिंकू के रिकॉर्ड्स की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। केकेआर की टीम की ओर से रिंकु एक ओवर में लगातार 5 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस टीम के लिए आंद्रे रसल और यूसुफ पठान जैसे बल्लेबाजों ने बहुत सी तेज पारियां खेली हैं, लेकिन ऐसा कोई नहीं कर पाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular