31 अक्टूबर को दुनियाभर में हर साल होने वाला ईसाई लोगों द्वारा हैलोवीन फेस्टिवल एक बार फिर से मनाया जा रहा है। पश्चिमी देशों में इसकी प्रथा थी, लेकिन अब यह त्योहार दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गया है। लोग थीम बेस्ड पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं, जिनमें डरावने कपड़े और मेकअप शामिल होता है। यहाँ तक कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – इस आदमी ने घर में पड़े डालडा के डब्बे से बना दिया कुछ ऐसा देखकर लोग रह गए हैरान, देखें यह वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर तेज़ी से हुआ यह वीडियो वायरल
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बाइक को हेलोवीन फेस्टिवल के लिए अनूठे तरीके से तैयार किया गया है। बाइक चलती है, लेकिन उसके टायर नहीं नजर आ रहे हैं। यह वीडियो काफी यूनिक और हेरान करने वाला है। लोगों को ऐसा लग रहा है कि बाइक हवा में चल रही हो।
This Halloween costume goes hard pic.twitter.com/0vXMhskJhu
— Latest in space (@latestinspace) October 31, 2023
यह भी पढ़ें – इस दिवाली मात्र 20 हज़ार में खरीद सकेंगे iPhone 14, ऑफर जानकार कहीं उड़ ना जाएं आपके होश!
वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स बाइक पर मजे करते हुए जा रहा है, और उसने अपनी बाइक को शीशे से ढ़क दिया है, ताकि बाइक के पहिए दिखाई ना दें। वहाँ ये भी दिखाया गया है कि शख्स ने डिन जारिन (Din Djarin) की पोशाक पहनी है, जो स्टार वार्स का एक कैरेक्टर है।
लोग कर रहे इस वीडियो को काफी पसंद
यह वीडियो @latestinspace नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है, और इसे 12 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है और इस वीडियो पर लगभग 1 लाख से ऊपर लाइक और और 415 कमैंट्स आ चुके हैं।