Jawa 42 Bobber: जावा की यह बाइक 293cc के दमदार इंजन और जरदस्त लुक के साथ हुई इंडिया में लॉन्च, जाने कीमत क्लासिक लीजेंड्स (Classic Legends) ने नया जावा 42 बॉबर मोटरसाइकिल लॉन्च किया है। नई जावा 42 बॉबर मोटरसाइकिल (Jawa 42 Bobber Motorcycle) 3 चमकदार रंगों मिस्टिक कॉपर, मूनस्टोन व्हाइट और डुअल-टोन जैस्पर रेड में उपलब्ध है। नई मोटरसाइकिल को कंपनी ने 2.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत लॉन्च किया है। यह अगले सप्ताह की शुरुआत में जावा Yezdi डीलरशिप पर टेस्ट राइड और डिलीवरी के लिए उपलब्ध होगी।
Jawa 42 Bobber
Jawa 42 Bobber: जावा की यह बाइक 293cc के दमदार इंजन और जरदस्त लुक के साथ हुई इंडिया में लॉन्च, जाने कीमत
Jawa 42 Bobber की कीमत

Jawa 42 Bobber मिस्टिक कॉपर की कीमत 2.06 लाख रुपये है, वहीं मूनस्टोन व्हाइट की कीमत 2.07 लाख रुपये है। इसके अलावा, Jawa 42 Bobber जैस्पर रेड (डुअल टोन) के लिए आपको 2.09 लाख रुपये खर्च करना पड़ेगा।
Jawa 42 Bobber: जावा की यह बाइक 293cc के दमदार इंजन और जरदस्त लुक के साथ हुई इंडिया में लॉन्च, जाने कीमत
Jawa 42 Bobber के फीचर्स

नया जावा 42 बॉबर ‘फैक्टरी कस्टम’ एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए एर्गोनोमिक और तकनीकी सुधार के साथ आता है। इसमें मिनिमल बॉडीवर्क, कटे हुए फेंडर, लो सिंगल सीट और मोटे टायर हैं। जावा 42 में 293cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 27bhp की पावर और 27.05Nm का टार्क पैदा करता है। पावर को 6-स्पीड गियरबॉक्स के माध्यम से रियर व्हील तक पहुंचाया जाता है। नई मोटरसाइकिल को पेश करते हुए क्लासिक लीजेंड्स के सीईओ आशीष सिंह जोशी ने कहा कि नई 42 बॉबर मोटरसाइकिल आधुनिक रेट्रो मोटरसाइकिल है, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। यह हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक बन गया है।

Jawa 42 Bobber: जावा की यह बाइक 293cc के दमदार इंजन और जरदस्त लुक के साथ हुई इंडिया में लॉन्च, जाने कीमत