Wednesday, December 6, 2023
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Karwa Chauth 2023: इस बार करवा चौथ पर 100 साल बाद बन...

Karwa Chauth 2023: इस बार करवा चौथ पर 100 साल बाद बन रहा महासंयोग, देखे शुभ मुहूर्त और स्पेशल मेहंदी डिज़ाइन

Karwa Chauth 2023: इस बार करवा चौथ पर 100 साल बाद बन रहा महासंयोग, देखे शुभ मुहूर्त और स्पेशल मेहंदी डिज़ाइन। हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस खास दिन पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ये दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। करवा चौथ पर महिलाएं उपवास रखने के साथ पूजा-अर्चना भी करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व में चंद्रमा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास रखकर शाम को चंद्रमा निकलने के बाद ही अपना व्रत खोलती है। करवा चौथ से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं, जो इसे और खास बनाती हैं। करवा चौथ का त्योहार मुख्य रूप से पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और राजस्थान आदि राज्यों में मनाया जाता है। माना जाता है कि, ये व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में भी सुख बना रहता है। इस बार 100 साल बाद करवा चौथ पर महासंयोग का निर्माण हो रहा है।

यह भी पढ़े- Optical illusion: दिमाग के होशियार हो तो 5 सेकंड में ढूँढ के बताओ इस तस्वीर में B, 90% लोग मान चुके है हार

जाने कब मनाया जायेगा करवा चौथ?

image 942

आइये आपको बताते है की करवा चौथ इस साल कब मनाया जाता है महाभारत काल से ही करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा है। तब से लेकर आज तक इस व्रत को नियमानुसार रखा जाता है। वहीं इस साल चतुर्थी तिथि 31 अक्तूबर की रात 10 बजकर 42 मिनट से शुरू हो रही है। जिसका समापन अगले दिन यानी 1 नवंबर की रात 09 बजकर 19 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। आपकी जानकारी के लिये बता दे की कब होगा चंद्रोदय।

देखे कब होगा चंद्रोदय

आइये आपको बताते है की कब होगा चंद्रोदय 1 नवंबर 2023 यानी करवा चौथ की रात्रि 08:15 बजे चंद्रोदय होगा। करवा चौथ पूजा मुहूर्त सायं 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा और अमृत काल सायं 07 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इस समय आप चंद्रमा को देखकर व्रत का पारण सकते हैं। यह समय काफी शुभ रहने वाला है।

Karwa Chauth 2023: इस बार करवा चौथ पर 100 साल बाद बन रहा महासंयोग, देखे शुभ मुहूर्त और स्पेशल मेहंदी डिज़ाइन

100 साल बाद होगा शुभ योग का हो रहा निर्माण

Karwa Chauth 2023 में इस बार का करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होने वाला है। इस बार 100 साल के बाद चंद्रमा में मंगल और बुध एक साथ विराजमान है। जिस कारण बुध आदित्य योग बन रहा है। इसके अलावा करवा चौथ के दिन शिवयोग या शिव वास और सर्वार्थ योग भी बन रहा है। इसलिए इस साल का करवा चौथ काफी शुभ रहने वाला है। जो महिलाएं इस दिन व्रत रखकर चन्द्रमा को अर्घ्य देंगी उनकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होंगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा। मान्यता है कि करवा चौथ के दिन मां गौरी और भगवान शिव के साथ गणेश भगवान का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Karwa Chauth 2023: इस बार करवा चौथ पर 100 साल बाद बन रहा महासंयोग, देखे शुभ मुहूर्त और स्पेशल मेहंदी डिज़ाइन

यह भी पढ़े- Optical illussion: आँखों का तेज निशाना लगाने में है माहिर तो सिर्फ 4 सेकंड में ढूंढ निकालिये Q में छुपा O, जलाओ दिमाग की…

मेंहदी लगवाने से पहले इन बातों का रखे ध्यान

image 941

अगर हाथों में मेहंदी का गाढ़ा रंग चाहिए तो कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है.मेहंदी लगवाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए, फिर मेहंदी लगवाने के बाद दो से तीन घंटे तक सूखने देना चाहिए.उसके बाद नींबू और चीनी का घोल लगाना चाहिए.और कोशिश यही करनी चाहिए कि हाथ जल्दी ना धोएं, जब तक मेहंदी की परत अपने आप नहीं उतर जाती.इनके यहां मेहँदी 500 रुपए से लगने लगती है और रेट डिजाइन के आधार पर बढ़ता रहता है.

जाने करवा चौथ की पूजा अर्चना के विधि की जानकारी

image 943

करवा चौथ के दिन स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्रों को धारण करें। फिर व्रत का संकल्प लें। इस दिन निर्जला व्रत रखें। बाद में आप अपनी पूजा की सामग्री को एकत्रित करें। इसके बाद घर के मंदिर की दीवार पर गेरू से फलक बनाकर करवा का चित्र बनाएं। फिर शाम के समय फलक वाले स्थान पर चौकी रखकर लाल रंग का साफ वस्त्र बिछाएं। फिर भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीर स्थापित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular