Winter Vacation: कड़ाके के ठंड के देखते हुये शीतकालीन अवकाश की हुई घोषणा, जाने किस तारीख तक बंद रखेंगे स्कूल पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड झेल रहा है। ऐसे में बच्चों के लिए रोज सुबह स्कूल जाना एक जंग से कम नहीं बचा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय के तहत दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश के दौरान बंद रहेंगे। वहीं नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक रेमेडियल क्लास आयोजित की जाएंगी। यानी की 8वीं तक के बच्चों की पूरी तरह से छुट्टी रहेगी लेकिन 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए रेमेडियल क्लास चलेंगी।
जाने शीतकालीन अवकाश के दौरान रेमेडियल क्लास का टाइम टेबल (Know the remedial class time table during winter vacation)
शिक्षा निदेशालय के तहत सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश के दौरान बंद रहेंगे। नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक रेमेडियल क्लास आयोजित की जाएंगी: दिल्ली सरकार pic.twitter.com/QmN7XtH4y7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 22, 2022
जाने शीतकालीन अवकाश के दौरान रेमेडियल क्लास का टाइम टेबल दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शीतकालीन अवकाश को लेकर एक सर्कुलर भी जारी किया है जिसमें लिखा है कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके अलावा 9वीं से 12वीं के बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए रेमेडियल क्लास आयोजित करने का भी आदेश दिया है। बता दें कि रेमेडियल क्लास को एक्सट्रा क्लास भी कहा जाता है और इसमें बच्चों के रिवीजन पर जोर दिया जाता है। शिक्षा निदेशालय के इस सर्कुलर में रेमेडियल क्लास का टाइम टेबल भी अदेशित किया गया है। इसके अनुसार रेमेडियल क्लास के लिए दो शिफ्ट में स्कूल खुलेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से 5:50 तक चलेगी।
भारत की राजधानी दिल्ली में 60 प्रतिशत कोहरा छाया रहता है (Delhi, the capital of India, has 60 percent fog cover.)
भारत की राजधानी दिल्ली में 60 प्रतिशत कोहरा छाया रहता है वहीं दिल्ली में सफदरजंग में आज वेधशाला ने न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरकर क्रमश: पांच डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हर साल दिसंबर-जनवरी के महीने में गंगा के मैदानी और उत्तर-भारतीय क्षेत्र में कोहरा छाना आम समस्या है और करीब 60 प्रतिशत दिन कोहरा छाया रहता है।