Homeखेती-किसानीकिसानो का सपना भरेगा लम्बी उड़ान, बकरी पालन का व्यवसाय है मुनाफे...

किसानो का सपना भरेगा लम्बी उड़ान, बकरी पालन का व्यवसाय है मुनाफे का सौदा, जाने कोन सी नस्ल है फायदेमंद

हम सभी जानते हैं कि हमारा देश में कृषि प्रधान देश है हमारे देश में कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी बड़े स्तर पर किया जा सकता है। हमारे देश में लगभग 25% लोग पशु पालन करते हैं। जिनका देश की आर्थिक व्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है। बकरी पालन यदि बड़े स्तर पे किया जाये तो किसान अधिक से अधिक पैसे कमा सकता है।

यह भी पढ़िए – मशरूम की खेती से जल्द से जल्द करोड़पति बनने का सपना होगा पूरा आजमाइए खेती का यह तरीका, और बन जाये मालामॉल

हमारे देश में बकरी पालन ज्यादा मुश्किल बात नही है। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे कोई भी स्टार्ट कर सकता है।हमारे देश में बकरियों का पालन बहुत आम है । बहुत से बकरियों का पालन दूध प्राप्त करने के लिए करते हैं। कुछ लोग बकरियों का पालन मीट की सप्लाई के लिए करते हैं। आपको बता दें कि बकरी का दूध अनेक बीमारियों को दूर करता है। पहाड़ी इलाकों में बकरी का उपयोग छोटा मोटा सामान ढोने के लिए भी किया जाता है। आज के समय में कम लागत में अधिक पैसे कमाने की दृष्टि से यह उद्योग काफी बेहतरीन होने वाला है।यह बिजनेस काफी सक्सेसफुल होने वाला है।

image 991

ध्यान रखने योग्य बाते –

हमे यह ध्यान रखना चाहिए की हमारे पास अच्छे चारे की व्यवस्था होनी चाहिए।और साथ में पानी की भी अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। बकरी पालन का कार्य अधिकतर किसान करते हैं। अगर आप बकरी पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको दो-तीन बातों का ध्यान रखना होगा कि कौन सी नस्ल की बकरियां खरीदनी चाहिए। बकरियों की कीमत क्या है, इतनी सारी बकरियों को रखने के लिए आपके पास जगह की कमी नही होनी चाहिए। और इनके रहने की व्यवस्ता अच्छी होनी चाहिए।

जिस इलाके में बकरिया खरीदने एवं बेचने जाते है उस इलाके के बकरियों के रेट पता करना चाइये।अलग-अलग इलाकों के हिसाब से बकरियों की कीमत भी अलग-अलग होती है। किसी काम को शुरू करने से पहले उस काम की योजना बनानी चाहिए। शुरू करने में लगने वाले पैसे और प्राप्त होने वाली अनुमानित कमाई का हिसाब लगाना चाहिए। जिससे की बिज़नेस में कितना मुनाफा हो सकता है पहले ही अनुमान लगा लेना चाहिए उस अनुमान के आधार पर बिजनेस की नीव रखनी चाहिए।

बकरी पालन में जो चारे की आवश्यकता होती है उअके खर्चे का भी विवरण रखना चाहिए। ऐसा करने पर आपका खर्चे का एक रफ़ ढांचा तैयार हो जाएगा।अब आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपका कितना खर्चा आएगा।और ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट कैसे निकलना है आपको पता चल जायेगा।

यह भी पढ़िए – नहीं होंगे वेस्ट रात के बचे चावल इनसे बनाये गुजराती रोटला, स्वाद ऐसा की उंगलिया चाटते रह जाओगे

image 992

बकरियों की नस्ल –

बकरियों की नस्लों को अलग अलग भागो में बाटा गया है ।अगर आप दूध उत्पादन के लिए बकरियाँ खरीदना चाहते हैं तो आप सुखरी, जखराना आदि नस्ल की बकरियां खरीद सकते हैं। अगर आप मीट के लिए बकरियाँ खरीदना चाहते हैं तो आपको असम हिल गोट, बंगाल गोट आदि नस्ल की बकरियाँ खरीदनी चाहिए।दूध के लिए अलग बकरिया मास के लिए अलग बकरिया मास के लिए अलग बकरिया इस प्रकार से बकरी पालन व्यवसाय सफल बना सकते है।

बकरी पालन व्यवसाय के फायदे –

यह व्यवसाय शुरू करने के बहुत से फायदे है जो की इस प्रकार है इस व्यवसाय को शुरू करने में लागत कम आती है और मुनाफा अच्छा खासा होता है। इस व्यवसाय में रिस्क भी बहुत कम होता है। बस आपको बकरियों के स्वास्थ्य कस ध्यान रखना होगा, इसके लिए बकरियों टीकाकरण आवश्यक है। बकरियाँ अन्य जानवरों की तुलना में कम बीमार पड़ती हैं। बकरियों का इम्यून सिस्टम बहुत अच्छा होता है। इस कारण बकरियों की मृत्यु दर भी कम होती है। और चारे के लिए ज्यादा भटकना नही पड़ता।

बकरियों के खानपान का रखे ध्यान

बकरियों के खानपान में भी कम खर्चा होता है। अगर आपके घर के आसपास कहीं पर कोई खुला चरागाह है तो आप अपनी बकरियों को वहाँ पर चराने के लिए ले जा सकते हैं। अगर आपने मीट के उत्पादन के लिए बकरी पालन का व्यवसाय शुरू किया है तो आपकी कमाई बहुत ज्यादा होगी। बकरी के मांस की बाज़ार में बहुत मांग है। बकरी का मीट चिकन की तुलना में बहुत महंगा होता है।जिसकी वजह से आपकी आय कई गुना बढ़ सकती है।
अगर आपने दूध के उत्पादन के लिए बकरी पालन का व्यवसाय शुरू किया है तो भी आपको बहुत फायदा होगा। हमारे देश में उत्पादित किये जाने वाले दूध का 3 प्रतिशत दूध बकरियों से प्राप्त होता है।और इसके दूध में कई प्रकार के प्रोटीन विटामिन्स पाए जाते है।

भारत में बकरी पालन व्यवसाय का भविष्य –

ये व्यवसाय भारत की आर्थिक आय में भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है आपको पहले ही बताया हमारे देश में कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी बड़े स्तर पर किया जाता है। ये एक बहुत ही बेस्ट बिजनेस आइडिया है जो सदियों से चला आ रहा हैह और आने वाले समय में भी यह निरन्तर ही ऐसे चलते रहेगा। और आपकी वार्षिक आय में काफी हद तक आपकी मदद भी करेगा।
ग्रामीण इलाको में सबसे ज्यादा बकरिया पाली जाती है। यह व्यवसाय काफी फायदेमंद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular