Collard Greens Cultivation: किसानों को मालामाल कर देगी इस हरे साग की खेती, मार्केट में बिकती है बहुत महंगी, जाने डिटेल. आज के समय में बहुत से किसान खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे है, इन दिनों नई और अधिक मुनाफा देने वाली फसलों की खेती करते है. बहुत सी फसलें ऐसी है जिनकी बाजार में काफी डिमांड भी रहती है. आज हम आपको इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली हरी सब्जी कोलार्ड ग्रींस की खेती के बारे में जानकारी लेकर आये है। जिसकी खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते है। आइये जानते है इसकी खेती के बारे में पूरी जानकारी। ..
कोलार्ड साग की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

अगर आप भी अधिक पैसे कमाने के लिए कोलार्ड साग की खेती करना चाहते है. तो आपको जानकारी के लिए बता दे की इसकी फसल ठंडी जलवायु में बेहतर उत्पादन देती है। आप इसकी बुवाई बरसात से लेकर ठण्ड के मौसम में बड़े ही आसानी से कर सकते है। साथ ही आप इसकी फसल से अच्छा उत्पादन भी ले सकते है।
खेती के लिए उपयुक्त मिटटी
अगर आप भी इस हरी पत्तेदार सब्जी की खेती से अच्छा पैदावार लेना चाहते है तो आपको इसके लिए इसके बीजो की बुवाई दोमट मिटटी में करनी चाहिए। क्योकि यह फसल इस तरह की भूमि में बेहतरीन उत्पादन देती है। साथ ही इस मिटटी का पीएच मान 6.0 और 6.8 के बीच होना चाहिए। इस फसल को ठण्ड लगने के एक से दो महीने पहले बुवाई करते है, तब आप सर्दियों के दिनों में इससे उत्पादन ले सकते हो।यह फसल बुवाई के पांच से छह हफ्तों में तैयार हो जाती है. आप भी इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है।
इन राज्यों के किसान करते है बड़े पैमाने पर खेती

आपको जानकारी के लिए बता दे की कोलार्ड शाक की खेती सबसे अधिक कश्मीर के किसान बड़े पैमाने पर करते है।इसके अलावा दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के किसान भी इसकी खेती कर अच्छा लाभ कमा रहे है। आप भी इस हरी पत्तेदार सब्जी की खेती कर अच्छे कमाई कर सकते है।
100 रुपए का बिकता है एक गुच्छा

आपको जानकारी के लिए बता दे की कोलार्ड साग में कई तरह के पोषक तत्व और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जिसके चलते इसकी डिमांड बाजार में काफी जयदा बढ़ गयी है. बाजार में इस हरी पत्ती वाले इस साग के एक गुच्छा 100 रूपये का बिकता है. ऐसे में किसान भाई इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है।