इस प्लैनेट पर हमारे पास आइलैंड्स की कोई कमी नहीं है। दुनिया भर में हमें अनगिनत द्वीप मिलते हैं, जिनमें से कुछ को खतरनाक माना जाता है और कुछ बहुत ही खूबसूरत होते हैं, जिनकी सुंदरता आपको मोह लेती है। क्या आप जानते हैं कि आइलैंड्स कैसे बनते हैं, यानी उनका जन्म कैसे होता है? अगर नहीं, तो यह वीडियो आपके लिए है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि समुद्र में कैसे किसी नए द्वीप का ‘जन्म’ होता है। यह वीडियो लोगों को हैरान कर दिया है.
समुद्र के बीच बन रहा द्वीप
वीडियो में आप देखेंगे कि समुद्र में कैसे एक ज्वालामुखीय विस्फोट होता है और धुआं का भयंकर गुबार उठता है। यह ऐसा लगता है कि वहां पर कोई शक्तिशाली बम फट गया हो, जिससे नया द्वीप बन गया. ‘द असाही शिंबुन’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना प्रशांत महासागर में टोक्यो से 1000 किलोमीटर दक्षिण में इवोटो द्वीप पर बीते चार नवंबर को घटित हुई, जिससे एक नया द्वीप उत्पन्न हुआ.
Have you ever seen a new island come to life?
— Massimo (@Rainmaker1973) November 7, 2023
Explosive eruptions off Iwoto island created a new islet in the Pacific, 1000 km south of Tokyo on Nov 4, 2023
[📹 Kazuhiro Ichikawa]pic.twitter.com/Ixktnv180g
यह भी पढ़ें – Apple ने अपने कर्मचारी को 10 साल काम को निष्ठा से करने के लिए दिया यह खूबसूरत तोहफा, सोशल मीडिया पर तेज़ी से हो…
सोशल मीडिया पर तेज़ी से हो रहा वायरल
इस अद्वितीय द्वीप निर्माण के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोग इसे उत्सुकता से देख रहे हैं। यह वीडियो अब तक 38,000 से अधिक बार देखा गया है और लोगों ने इसे बहुत सराहा है। एक यूजर ने लिखा है, ‘ये पैसिफिक रिंग ऑफ फायर है, उच्च भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट गतिविधियों वाला क्षेत्र है’, तो कुछ यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि उन्होंने पहले कभी ऐसा नजारा नहीं देखा।