Rastrapati Dropadi Murmu: महामहिम द्रोपदी मुर्मू ने सुखोई-30 MKI से भरी उड़ान, ऐसा करने वाली दूसरी महिला president बनी भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू अपनी पारंपरिक परिधान साड़ी की जगह एयरफोर्स पायलट की ड्रेस पहने नजर आईं. आपको बता दे की यह अध्भुत नजारा असम के तेज एयरफोर्स स्टेशन का है, भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई से राष्ट्रपति ने उड़ान भरी. राष्ट्रपति देश की तीनों सेनाओं जल,थल और वायु की सुप्रीम कमांडर हैं.
सुखोई जेट ने तेजपुर स्टेशन पर की सुरक्षित लैंडिंग

आपको बता दे की लड़ाकू विमान सुखोई से उड़ान भरने के कुछ समय बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सुखोई विमान ने तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की. इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं. उनके पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल 2009 में सुखोई से उड़ान भर चुकी हैं.
यह भी पढ़े: ग्वालियर की नर्स ने लिखी मामा शिवराज को चिट्ठी, बेटी संग इच्छामृत्यु की मांगी अनुमति, जाने वजह
महामहिम द्रोपदी मुर्मू ने सुखोई-30 MKI से भरी उड़ान, ऐसा करने वाली दूसरी महिला president बनी
रूस द्वारा विकसित है ये लड़ाकू विमान

आपको बता दे की राष्ट्रपति मुर्मू ने असम से तेजपुर विमानातल तक 30 मिनट की सुखोई-30 MKI से उड़ान भरी. यह रूस में बनाया गया शक्तिशाली दो सीटों वाला लड़ाकू विमान है. भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने लाइसेंस के तहत इसका निर्माण किया है.आपको बता दे की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय असम दौरे पर हैं.
यह भी पढ़े: Weather Update: मौसम फिर हुआ मस्ताना, दिल्ली सहित इन राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश की सम्भावना
असम दौरे में इन कार्यक्रमों में शामिल हुई राष्ट्रपति
आपको बता दे की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय असम दौरे के पहले दिन काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का उद्घाटन करने पहुंची. इसके बाद 7 अप्रैल को राष्ट्रपति ने माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को दिखाई हरी झंडी. देश के राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद द्रौपदी मुर्मू का असम का यह दूसरा दौरा है. राष्ट्रपति के पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट कर किया महामहिम का स्वागत सत्कार।