Manoj Tiwari Bhojpuri Actress: 51 साल की उम्र में मनोज तिवारी बने तीसरी बार पिता, बोले- घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती आई भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर में सोमवार को बेटी का जन्म हुआ है। तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने ट्वीट कर अस्पताल से पत्नी सुरभि संग फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है, “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे, सुरभि-मनोज तिवारी।” मनोज तिवारी की इस पोस्ट पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
मनोज तिवारी ने पत्नी के बेबी शावर का वीडियो किया था शेयर (Manoj Tiwari shared the video of his wife’s baby shower)
बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी pic.twitter.com/JJj1H82XEr
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) December 12, 2022
बता दें किमनोज तिवारी ने पिछले महीने ही इंस्टाग्राम पर पत्नी सुरभि तिवारी की ‘गोद भराई’ का एक वीडियो शेयर करते हुए ये खबर दी थी कि वे जल्द ही एक और बच्चे के पिता बनने वाले हैं। उन्होंने सुरभि के बेबी शावर का खूबसूरत वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। रेड लहंगे में सुरभि तिवारी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इस प्यारे वीडियो को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा था, कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते..बस महसूस कर सकते हैं।
मनोज तिवारी के घर में तीसरी बेटी का हुआ जन्म (Third daughter born in Manoj Tiwari’s house)

यह भी पढ़े- उर्फी जावेद का बेडरूम से प्राइवेट वीडियो हुआ वायरल, इंटरनेट पर मचा रहा हंगामा, कुछ तो शर्म करो…
मनोज तिवारी के घर में तीसरी बेटी का हुआ जन्म मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी का ये दूसरा बच्चा है। मनोज तिवारी की पहली पत्नी से भी एक बेटी है। सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी। रानी और मनोज की एक बेटी है जिसका नाम रीति तिवारी है। 2012 में मनोज और रानी तिवारी ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। साल 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि संग शादी कर ली। दोनों के घर में 2020 में पहली बेटी का जन्म हुआ था जिसका नाम सान्विका है। अब मनोज और सुरभि की एक और बेटी हुई है।