HomeCricketMS Dhoni ने दिखाया जलवा, खेल की कप्तान गिरी करने के बाद...

MS Dhoni ने दिखाया जलवा, खेल की कप्तान गिरी करने के बाद अब बने पुलिस अधिकारी देखे

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने कार्यकाल में कई मुकाबला हासिल किए हैं। उन्होंने अपने बल्ले की हीटिंग पॉवर से लाखों दिल जीते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी माही अपने फैंस को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। आईपीएल में छक्के-चौकों की बरसात कर वह न केवल महफिलें लूटते हैं, बल्कि एड में अपनी एपीरियन्स दे पूरी दुनिया को अपना दीवाना भी बना रहे हैं।

ये भी पढ़िए: Bollywood News: आलिया भट्ट की बहन इन हरकतों के चलते बिना तलाक के ही अपने पति से रही अलग, मार-मार कर उन्हें किया लहूलुहान

इसी बीच उनके एक एड-शूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है लेकिन उससे पहले धोनी कुछ नया करने वाले हैं। जिसकी एक झलक सामने भी आ गई है। क्योंकि अब तक आपने धोनी को क्रिकेट खेलते हुए कई बार देखा होगा। माही को आपने सेना के जवान के तौर पर भी देखा होगा। लेकिन अब धोनी जल्द ही आपको पुलिस अधिकारी के अंदाज में भी नजर आने वाले हैं।

MS Dhoni का दिखा नया लुक

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी पुलिस अधिकारी बने हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि धोनी किसी एड शूटिंग के लिए पुलिस अधिकारी बने हैं। जो जल्द ही आप लोगों को देखने के लिए मिलेगी। लेकिन धोनी की यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

MS Dhoni पहले बन चुके हैं ट्रैफिक पुलिस

>

खास बात यह है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब धोनी पुलिस अधिकारी बने हो, इससे पहले भी एक बार उनकी ट्रैफिक पुलिस की यूनिफॉर्म में एक तस्वीर वायरल हुई थी। हालांकि धोनी की तस्वीर एक एड शूट की थी जहां वह ट्रैफिक पुलिस वाले बने दिखाई दे रहे थे, जबकि अब वह पुलिस अधिकारी बन नजर आ रहे हैं।

image 10

असल जिंदगी में फौजी हैं धोनी

खास बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी भले ही एड शूट के लिए पुलिस अधिकारी बने हो। लेकिन धोनी असल जिंदगी में वह एक फौजी भी हैं। उन्हें पैरा फोर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानक रैंक दी गई है, जिसको लेकर धोनी काफी सजग भी रहते हैं, इस रैंक के लिए धोनी कुछ समय के लिए सेना में ट्रेनिंग कर चुके हैं, उन्होंने जवानों के साथ कश्मीर में समय बिताया था।

ये भी पढ़िए: Viral video: 500 लड़कियों के बीच में बैठा लड़का हुआ बेहोश, चाची ने बताया यह राज, देखे वायरल वीडियो

MS Dhoni हैं विश्व के सफल कप्तानों में से एक

MS Dhoni

एमएस धोनी का नाम विश्व के सफल कप्तानों की लिस्ट में शुमार है। और हो भी क्यों न उन्होंने ऐसा कारनामा किया है जो आज तक कोई कप्तान नहीं कर पाया है। धोनी विश्व के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई। ये तीनों ट्राफियां जीतने वाले वह इकलौते कप्तान हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार खितबी जीत दिलाई है।

>
RELATED ARTICLES

Most Popular