सिर्फ इस एक पेड़ से बन सकते हैं करोडो के मालिक, जानिए कैसे करनी है खेती पढ़िए पूरा बिज़नेस आईडिया

By
On:
Follow Us

सिर्फ इस एक पेड़ से बन सकते हैं करोडो के मालिक, जानिए कैसे करनी है खेती पढ़िए पूरा बिज़नेस आईडिया महोगनी पेड़ बहुत महत्वपूर्ण है और उससे पैसे कमाए जा सकते हैं। महोगनी पेड़ से निकली चीजें जैसे लकड़ी, बीज, पत्तियां और फूल बाजार में बेची जा सकती हैं। इसका उपयोग संगीत वाद्ययंत्र, मूर्तियां, नौका और सजावटी उत्पाद बनाने में किया जाता है। इसके अलावा, महोगनी के बीज और पत्तियों से टॉनिक दवाएं और कृषि कीटनाशक बनाए जाते हैं। महोगनी की पत्तियों से रोगों का इलाज भी किया जाता है और उससे साबुन, पेंट और वार्निश उद्योग में तेल निकाला जाता है।

सिर्फ इस एक पेड़ से बन सकते हैं करोडो के मालिक, जानिए कैसे करनी है खेती पढ़िए पूरा बिज़नेस आईडिया

यह भी पढ़ें Kheti Kisani: शुरू करिये इस पेड़ की खेती, कम लागत में होगा तगड़ा मुनाफा, जानिए कैसे करनी है खेती

कितना समय लगता है एक पेड़ को तैयार होने में

महोगनी की खेती भारत के सभी मैदानी इलाकों में पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर आसानी से की जा सकती है। किसान अपनी भूमि में महोगनी के पेड़ों को किनारे-किनारे लगा सकते हैं। महोगनी का पेड़ लगभग 12 साल में पर्याप्त आकार तक पहुंच जाता है। जब इसे विक्रय के लिए उपलब्ध किया जाता है, तो इसकी लकड़ी का मूल्य प्रति घन फुट 1,300 से 2,500 रुपये के बीच होता है। यह मूल्य लकड़ी के रंग और गुणवत्ता पर निर्भर करता है। लाल रंग की लकड़ी के लिए अधिक मूल्य मिलता है, जबकि भूरे रंग की लकड़ी कम कीमत पर उपलब्ध होती है।

सिर्फ इस एक पेड़ से बन सकते हैं करोडो के मालिक, जानिए कैसे करनी है खेती पढ़िए पूरा बिज़नेस आईडिया

क्या है एक पेड़ की कीमत

महोगनी का पेड़ 60 से 80 फीट तक लंबा होता है और 12 साल में सघन रूप से विकसित हो जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, एक पेड़ 40 घन फीट तक लकड़ी का उत्पादन कर सकता है. यदि लकड़ी औसतन 1,500 रुपये प्रति घन फुट बेची जाती है तो एक महोगनी का पेड़ लगभग 60,000 रुपये में बिकता है. बता दें कि हर पांच साल में एक बार महोगनी के पेड़ से बीज मिलता है. वहीं एक पौधे से लगभग 5 किलोग्राम बीज प्राप्त होता है. बाजार के हिसाब से बीज की कीमत 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. आप 12 साल में लगभग 10,000 रुपये का बीज आसानी से बेच सकते हैं.

यह भी पढ़ें मात्र 6 महीनों के अंदर लखपति बना देगी आपको इस फसल की खेती, देखिये पूरा बिज़नेस आईडिया

Join Our WhatsApp Channel