News Desk India: प्रियंका चोपड़ा ने जब मिस वर्ल्ड जीता था तब ऐसे दीखते थे निक जोनस, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वह अपने फिल्मी करियर के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका ने अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस से शादी की है और अब वह अमेरिका में सेटल हो गई हैं। यह खूबसूरत जोड़ी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती है।
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी। इस पावर कपल की शादी काफी चर्चा में रही थी। जिसका मुख्य कारण दोनों के बीच उम्र का फासला था। जब इन दोनों ने शादी की थी तब प्रियंका चोपड़ा करीब 36 साल की थीं जबकि निक जोनस महज 25 साल के थे।
प्रियंका चोपड़ा के करियर की बात करें तो यह खूबसूरत हसीना साल 2000 में भारत की पहली मिस वर्ल्ड बनी थी। दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान उनके पति निक जोनस महज 8 साल के थे और अपने स्कूल के दिनों को एन्जॉय कर रहे हैं लेकिन दोनों की किस्मत अलग थी। आज दोनों पति-पत्नी हैं और एक बेटी के माता-पिता भी।

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर की बात करें तो इस अभिनेत्री ने साल 2003 में फिल्म अंदाज से डेब्यू किया था और ‘मुझसे शादी करोगी’ की सफलता के बाद वह रातों-रात स्टार बन गईं। प्रियंका आखिरी बार साल 2019 में ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। उसके बाद से वह तीन साल से हिंदी फिल्मों से दूर हैं।