Ranbir Kapoor Affairs List: रणबीर कपूर शादी से पहले इन 11 हसीनाओ के साथ रह चुके है रिलेशनशिप में जैसे कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण,प्रियंका चोपड़ा,सोनम कपूर… बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 40वां जन्मदिन मना रहे है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। आज रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म नहीं बल्कि एक्टर के अफेयर के बारे में बात करने वाले है। रणबीर कपूर का नाम उन स्टार्स में शामिल है, जिनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है। उनके अफेयर की लिस्ट में कटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण तक का नाम शामिल है। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट से शादी करने से पहले रणबीर कपूर किन हसीनाओं को दिल दे बैठे थे।
Ranbir Kapoor Affairs List
अवंतिका मलिक (Avantika Malik)
रणबीर ने का एक्ट्रेसेस से नाम बॉलीवुड में आने से पहले ही जुड़ने लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अवंतिका मलिक को डेट किया था। लेकिन इन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाया और ब्रेकअप हो गया।
एंजेला जोंसन (Angela Jonsson)
रणबीर कपूर का नाम एक्ट्रेसेस के साथ मॉडल से भी जुड़ा था। चेन्नई की मॉडल एंजेला किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल थी, उस दौरान वो रणबीर कपूर से मिली थी। दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया था।
कटरीना कैफ (Katrina Kaif)
कटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने के अफेयर की खबरे सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। साल 2009 में हिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में दोनों साथ काम किया था। बताया जाता है कि इस फिल्म के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और कटरीना कैफ ने विक्की कौशल से शादी कर ली।
अमीषा पटेल (Ameesha Patel)
जब कटरीना कफ से ब्रेकअप हुआ उसके बाद रणबीर का नाम एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ जुड़ने लगा। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था। इन दोनों के अफेयर की खबरों तब हवा मिली जब अमीषा रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी पहुंची थी। वो अकेली थीं, जो परिवार से नहीं थीं।
नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri)
रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘रॉकस्टार’ में काम करने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों की अफेयर की खबरें सुन सब हैरान हो गए। इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक पाया।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें खूब वायरल हुई। माना जा रहा था दोनों शादी करने वाले है। ये दोनों पहली बार सिद्धार्थ आनंद की 2008 की फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ के सेट पर मिले थे और तब से एक-दूसरे को डेट करने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने दीपिका को धोखा दिया था।
नंदिता महतानी (Nandita Mahtani)
रणबीर कपूर का नाम नंदिता महतानी से भी जुड़ा था। वो बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक फैशन डिजाइनर है। जानकारी के लिए बता दे कि नंदिता महतानी रणबीर कपूर से 10 साल बड़ी है। रणबीर कपूर के इस अफेयर ने सबको हैरान कर दिया था।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें तब फैलीं जब ये दोनों ‘अंजना-अंजनी’ के सेट पर मिले थे। इस मूवी में दोनों लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ये दोनों अलग हो गए।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor)
अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम भी रणबीर कपूर से जुड़ चुका है। दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावरिया’ में साथ काम किया था। बताया जाता है कि इस फिल्म में साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए थे। लेकिन लोगों को सोनम और रणबीर की जोड़ी पसंद नहीं आई।
माहिरा खान (Mahira Khan)
रणबीर कपूर का अफेयर बॉलीवुड के साथ-साथ विदेशी एक्ट्रेसेस से भी रहा है। उनका नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ भी जुड़ा था। दोनों न्यूयॉर्क में एक साथ नजर आए थे। वहां की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी।
श्रुति हासन (Shruti Haasan)
श्रुति हासन और रणबीर कपूर को फिल्म में तो नहीं लेकिन एक ऐड में साथ देखा गया था, तभी से इस कथित अफेयर्स को लेकर खबरें चलने लगी थीं। हालांकि इन अफेयर को लेकर ज्यादा कुछ सामने नहीं आया।