Jio Launced Laptop: Reliance जिओ लाया है स्मार्टफोन से भी सस्ता Jio का Laptop, कीमत जानकर हो जाओगे हैरान, Jio की ओर से Jio Book laptop को बिना किसी शोर शराबे के चुपचाप ही लॉन्च कर दिया गया है। इसके अलावा आपको बता देते है कि यह Government e-Marketplace (GeM) पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
ये भी पढ़िए – New EECO: मारुती की सबसे सस्ती कार अब नए मिजाज में, लुक देख सारी गाड़िया हुई पानी पानी, जानिए नए फीचर्स और माइलेज
Reliance Jio Book Laptop
Jio लेकर आया है Smartphone से भी सस्ता Laptop
आप जानते ही हैं कि अभी IMC 2022 में यानि India Mobile Congress 2022 में इस लैपटॉप के बारे में Jio की ओर से जानकारी दी गई थी, ऐसा भी कहा जा सकता है कि कंपनी ने इस लैपटॉप को यहाँ प्रदर्शित कर दिया था। हालांकि अब इस लैपटॉप यानि JioBook को इंडिया में चुपचाप ही लॉन्च कर दिया गया है, इसके अलावा इंटरनेट पर चल रही खबरों से ऐसा भी पता चलता है कि इसे एक सरकारी वेबसाइट पर देखा गया है। इस लैपटॉप की कीमत बेहद ही कम है, इसे आप बेहद ही किफायती भी कह सकते हैं। यह लैपटॉप इन लोगों के लिए आदर्श है जो कम कीमत में एक लैपटॉप रखने का मन लंबे समय से बनाए हुए थे।

Jio Launched New Laptop In Cheap Price
अभी के लिए ऐसा लग रहा है कि मात्र सरकारी कर्मचारी ही इस लैपटॉप को खरीद सकते हैं। हालांकि ऐसा भी माना जा रहा है कि अभी कुछ ही समय में इस लैपटॉप को सभी के लिए सेल के लिए लाया जाने वाला है। आपको यहाँ जानकारी के लिए यह भी बता देते है कि, इस सरकारी वेबसाइट यानि Government e-Marketplace (GeM) की लिस्टिंग से इस लैपटॉप की कीमत और स्पेक्स भी सामने आ रहे हैं, इतना ही नहीं, लैपटॉप का डिजाइन भी इस लिस्टिंग से पता चल रहा है। कंपनी का कहना है कि यह लैपटॉप Made in India है, आइए अब जानते है कि आखिर इसकी कीमत क्या है।
Reliance जिओ लाया है स्मार्टफोन से भी सस्ता Jio का Laptop, कीमत जानकर हो जाओगे हैरान

Reliance Jio Book Laptop
जानिए Jio Book Laptop की कीमत
जैसे कि इस सरकारी वेबसाइट से जानकारी मिल रही है कि इस नए स्मार्टफोन से भी सस्ते लैपटॉप यानि JioBook की कीमत मात्र 19,500 रुपये है। इस लैपटॉप को आप Government e-Marketplace (GeM) के माध्यम से खरीद सकते हैं। ऐसा भी कह सकते है कि इसे यहाँ इस वेबसाइट पर सेल किया जा रहा है। जैसे कि हमने आपको पहले भी बताया था कि अभी के लिए ऐसा लग रहा है कि इस लैपटॉप को मात्र सरकारी कर्मचारियों के लिए ही सेल पर लाया गया है।
देखिये यह कब उपलब्ध होने वाला है
लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि इसे जल्द ही सभी के लिए सेल के लिए लाया जाने वाला है। आप ऐसा भी मान सकते है कि दिवाली के आसपास जब चार शहरों में Jio 5G की शुरुआत करेगा उसी समय यह लैपटॉप भी आपको सेल के लिए मिल जाए। हालांकि अभी तक इसके बारे में जानकारी नहीं है कि इस लैपटॉप की कीमत अन्य लोगों के लिए यही रहने वाली है या नहीं। लेकिन इसके बारे में भी आने वाले कुछ ही समय में जानकारी मिल जाने वाली है।

Reliance Jio Book Laptop Specification And Features
Reliance जिओ लाया है स्मार्टफोन से भी सस्ता Jio का Laptop, कीमत जानकर हो जाओगे हैरान
Jio Book laptop में एक 11.6-inch HD डिस्प्ले मौजूद है, जो 1366×768 पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ आती है। इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिल रहा है, इतना ही नहीं आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इसमें एड्रेनो 610 GPU भी मिल रहा है। Jio Book एक 4G लैपटॉप है, हालांकि यह प्लास्टिक से निर्मित है और इसके लिड पर आपको Jio Logo भी नजर आने वाला है।
Reliance Jio Book Laptop RAM
Jio Book में आपको 2GB रैम मिल रही है, हालांकि स्टॉरिज के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसमें Jio OS मिल सकता है। हालांकि इसके अलावा आपको इसमें विडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक HD कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा आपको इसमें पहले से ही इंस्टॉल किए गए कई ऐप्स भी इसमें मिल रहे हैं।