सर्दियों में कब्ज से हो परेशांन और इम्यूनिटी को करना है मजबूत, तो खाये यह घरेलु चीजे मिलेगा दवाइयों से छुटकारा, सर्दियां आते ही कब्ज की परेशानी काफी बढ़ जाती हैं। कई लोग, तो इस समस्या से इतने परेशान हो जाते हैं कि उनका रोजमर्रा का काम करना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह की दवाईयों का सेवन शुरू कर देते हैं। ये दवाइयां कुछ दिन, तो शरीर को आराम देती है। लेकिन नियमित इनके सेवन से इनकी आदत लगने के साथ ये शरीर के लिए नुकसानदायक भी होती हैं। ऐसे में सर्दियां शुरू होते ही डाइट में अगर आप इन फूड्स को शामिल करते हैं, तो कब्ज की परेशानी दूर होगी और इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। ये फूड्स पाचन तंत्र को मजबूत पेट को साफ रखने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
ये भी पढ़िए: जैतूस के तेल से जोड़ो के दर्द से पाये निजात, जाने इस्तेमाल करने के तरीके और फायदे
खजूर

खजूर एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो अल्जाइमर, कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। ये दिल के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। इसके अलावा हेल्दी फाइबर कब्ज के इलाज में मदद करती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार करती है और वजन घटाने को बढ़ावा देती है।सर्दियों में खजूर खाना शरीर के लिए काफी पौष्टिक होता है। इसको डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ कब्ज भी दूर होती है। खजूर को आप दूध में उबालकर भी आसानी से खा सकते है। नियमित इसको खाने से पेट साफ रहता है और मल त्यागने में भी आसानी होती है। खजूर में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और जिंक आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। खजूर खाने से मौसमी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा होती हैं।
आंवला

सर्दियों में आंवला बाजारों में काफी मात्रा में मिलता है।आँवला एक फल देने वाला वृक्ष है। यह करीब २० फीट से २५ फुट तक लंबा झारीय पौधा होता है। यह एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में भी पाया जाता है। हिमालयी क्षेत्र और प्राद्वीपीय भारत में आंवला के पौधे बहुतायत मिलते हैं। इसके फूल घंटे की तरह होते हैं कब्ज की समस्या होने पर इसको खाने के लिए 1 चम्मच आंवला पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें। आंवला खाने से बाल मजबूत होने के साथ बाल लंबे समय तक काले भी रहते हैं। आंवला इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करता है। आंवला में प्रचुर मात्रा में आयरन, पोटैशियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं।
घी

गाय के घी को हम कई तरीके से इस्तेमाल उसमे जैसे पूजा सर दर्द और भी कई तरीके से गाय का घी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए एक गिलास गर्म गाय के दूध में एक छोटा चम्मच गाय का घी मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है। ये पेट को साफ रखने में मदद करता है। गाय का घी स्टूल को सॉफ्ट बनाता है।
ये भी पढ़िए: Joint Pain In Winter: सर्दियों में जोड़ो के दर्द से छुटकारा…
किशमिश

किशमिश को सुबह में खाली पेट भिगोकर खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है. जिन लोगों के शरीर में हिमोग्लोबिन की समस्या है उन्हें तो इसका सेवन जरूर करना चाहिए, किशमिश शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और फाइबर पाया जाता है। किशमिश खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता हैं और बाउल मूवमेंट सही होता है। इसको नियमित खाने से मल त्यागने में आसानी होती है। किशमिश को खाने के लिए रात को पानी में भिगो दें। सुबह इन किशमिश को खाएं। ये पेट को हेल्दी रखने में मदद करेगी।