Skin Care Tips: चेहरे पर आये पिम्पल्स के दाग-धब्बो को जड़ से खत्म करने का रामबाण इलाज, अपनाये यह तरीका। चेहरे पर दिखाई देने वाले दाग-धब्बे आपकी सुंदरता को खराब कर देते हैं। चाहे स्किन कितना भी साफ हो लेकिन चेहरे पर पिम्पल्स की दाग हो, तो देखने में अजीब लगता है। ऐसे में आप इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे से महंगे क्रीम-पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। जिससे आपका स्किन और भी डैमेज होता है। इस आर्टिकल में आपको घरेलू टिप्स के बारे में बताएंगे। आप इसे अपनाकर पिम्पल्स के दागों से निजात पा सकती हैं।
यह भी पढ़े- KTM का System हिला देगी Yamaha की न्यू MT-15, ब्रांडेड फीचर्स और Sporty लुक के साथ देगी धांसू माइलेज
1. एलोवेरा

एलोवेरा स्किन की रंगत को निखारने में मदद करता है। इसे चेहेरे पर लगाने से पुराने से पुराने दाग हल्के हो सकते हैं। रात में सोने से पहले अपने चेहरे को पानी से धो लें। फिर सूखाकर चेहरे पर एलोवेरा जेल से मसाज करें। आप नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करें। आपको फर्क नजर आएगा। चाहें तो एलोवेरा जेल में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे डालकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
2. नारियल का तेल

आप नारियल के तेल का इस्तेमाल स्किन के लिए कर सकती है। ये आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। ये पिम्पल्स को कम करने में मदद करता है, साथ ही चेहरे के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। डेली रात में सोने से पहले नारियल तेल से चेहरे की मसाज करें। इससे आपके स्किन की नमी बनी रहेगी और दाग धब्बे भी दूर होंगे।
3. आलू का रस
चेहरे की दाग-धब्बे को मिटाने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकती है। ये चेहरे के दाग-धब्बे को हल्का करने में मदद करता है। आप आलू के छिलके को हटाकर इसे कद्दूकस कर लें, फिर इससे चेहरे पर मसाज करें। सूख जाने के बाद आप चेहरे को साफ पानी से धो लें।
Skin Care Tips: चेहरे पर आये दाग-धब्बो को जड़ से खत्म करने का रामबाण इलाज, अपनाये यह तरीका
4. बेसन, गुलाब जल और नींबू का रस

बेसन चेहरे की दाग-धब्बों को कम करने में काफी सहायक है। इसके लिए आप एक चम्मच बेसन में गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। आप यह प्रकिया नियमित तौर पर कर सकती है।
5. सेब का सिरका

सेब का सिरका चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार है। इसके लिए आप सेब के सिरके में शहद मिला लें, अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें। चाहें तो आप रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।