Wednesday, November 29, 2023
Homeबिज़नेसस्ट्रॉबेरी की खेती से कम समय में किसान कमा रहे हैं ...

स्ट्रॉबेरी की खेती से कम समय में किसान कमा रहे हैं लाखों रुपए ! भारत में तेज़ी से बढ़ रही है इसकी खेती , आप भी जानिए कैसे होती है स्ट्रॉबेरी की खेती

किसान खेती में लगातार कम होते मुनाफे को देख ऐसी फसलों की तरफ रूख कर रहे हैं, जिस खेती से किसान कम समय में बढ़िया मुनाफा कमा सके | तो अगर आप भी खेती से कम समय में अधिक मुनाफा कमाना चाहते है तो स्ट्रॉबेरी की खेती करना शुरू कर दे।भारत में इसकी खेती तेज़ी से बढ़ रही है। स्ट्रॉबेरी की देश में अच्छी माँग है और इसे खाने से शरीर को कई फायदे भी होते है। दुनियभर में इसकी कई क़िस्म पाई जाती लेकिन भारत में इसके कुछ ही किस्म से खेती की जाती है | तो आइये जानते है कैसे होती है स्ट्रॉबेरी की खेती।

ये भी पढ़े – परंपरागत खेती को छोड़ अमरूद की खेती कर किसान कमा सकते लाखो रुपए, आसान भाषा में समझिये कैसे होती है अमरुद की खेती

स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए जलवायु

strwberry 1 5

स्ट्रॉबेरी की खेती जलवायु को में ध्यान रखते हुए करे नहीं आपको नुकसान हो सकता है। इसकी खेती ठन्डे जलवायु में की जा सकती है। इसकी बुवाई सिंतबर से लेकर नवंबर का महीना सही माना जाता
है। स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए 20 से 30 डिग्री तापमान उचित माना जाता है।

स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए मिट्टी

इसकी खेती लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में हो सकती है लेकिन इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी को अच्छा माना जाता है। स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के बीच होना चाहिए।

खेती करने का तरीका

strawberry 2 1

इसकी बुवाई सिंतबर से लेकर नवंबर के बीच करे। खेती करने के लिए बुवाई से 10 दिन पहले खेत की 4 से लेकर 5 बार अच्छी से जुताई करें। फिर लगभग 75 टन पुरानी सड़ी हुई गोबर की खाद प्रति एकड़ खेत में डाल दें। खाद डालने के बाद खेत की अच्छी तरीके जुताई करें। कीट और रोग से बचाव के लिए पोटाश और फास्फोरस मिटटी में मिला दें। फिर खेत में 2 से 3 फ़ीट ऊंची क्यारियां बना दें। तैयार क्यारी में 30 से.मी. की दूरी पर एक समान तरीके से रनर की रोपाई करें। रोपाई के बाद स्प्रिंकलर के द्वारा पानी से मिट्टी की अच्छी तरह सिंचाई करें। रोपाई के 45 से 50 दिन बाद फसल की मल्चिंग करें।

ये भी पढ़े – मटर की ये उन्नत किस्मे बना देगी मालामाल, प्रति हेक्टेयर होगा 115 क्विंटल तक उत्पादन, देखे पूरी डिटेल्स

कीट एवं रोग से बचाव

strawberry 3 1

कीटों और रोग में पतंगे, मक्खियाँ चेफर, रस भृग, स्ट्रॉबेरी मुकट कीट, स्ट्राबेरी जड़ विविल्स झरबेरी जैसे कीट से खेती को नुकसान हो सकता है। इसके बचने के लिए समय-समय पर पोधों के रोगों की पहचान कर विज्ञानिकों की सलाह में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करें।

एक एकड़ में कितने पौधे लगाए ?

एक एकड़ खेत में स्ट्रॉबेरी के लगभग 25 हजार पौधे लगा सकते है, जिसमे प्रति एकड़ लगभग 5 लाख रुपए की कुल लागत आ सकती है और इससे 7 से 8 लाख रुपये तक पैदावार होगी जिससे आपको
2 से 3 लाख रुपए तक का मुनाफा हो सकता है |

किन राज्यों में होती है स्ट्रॉबेरी की खेती

इसकी खेती हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश ,पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान में की जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular