Mahindra Thar 5 Door Variant Launching Update: द लेजेंड्री Mahindra Thar का 5 डोर वेरिएंट धांसू लुक में होगा लांच, बवंडर लुक और अट्रैक्टिव फीचर्स से करेगी Ertiga की बत्ती गुल, 5-Door Mahindra Thar के भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला अपकमिंग 5-Door Maruti Jimny और Force Gurkha से होगा।
महिंद्रा अब Thar का 5 डोर वैरिएंट धांसू लुक में जल्द पेश करने वाली है
5-Door Mahindra Thar को लेकर भारतीय बाजार में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। यह साल 2023 की सबसे बड़ी नई कार लॉन्च में से एक है। पहले इस SUV को Auto Expo 2023 में पेश किए जाने की उम्मीद थी। हालांकि Mahindra and Mahindra ने ऑटो एक्सपो में शामिल ना होने का फैसला किया है।

अगर महिंद्रा Thar के 5 डोर वैरिएंट की डायमेंशन की बात करे तो इसमें अच्छा स्पेस देखने को मिलने वाला है
भारत में 5-डोर थार का मुकाबला अपकमिंग 5-डोर मारुति जिम्नी और फोर्स गोरखा से होगा। यह भी माना जा रहा है कि कंपनी थार के लंबे वीलबेस वेरिएंट के लिए नई नेमप्लेट का इस्तेमाल कर सकती है। Mahindra Thar 5-Door अपने 3-डोर सिबलिंग की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक लंबी होगी, जिसकी लंबाई 3,985mm है।

महिंद्रा Thar के 5 डोर वैरिएंट के इंजन को और ज्यादा पावरफुल बताया जा रहा है जिससे यह खिचाई में और मजबूत होगी
नई 5-Door Mahindra Thar में 2.2L mHawk डीजल और 2.0L mStallion पेट्रोल इंजन का ऑप्शन होगा। यही इंजन 3-डोर वर्जन में भी मिलता है। हालांकि, अधिक पावर और टॉर्क आउटपुट के लिए दोनों मोटर्स को फिर से ट्यून किया जा सकता है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। इसे 4X4 और 4X2 ड्राइवट्रेन ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है।
Mahindra Thar 5 Door Variant Configuration
5-Door Mahindra Thar को 6 और 7-सीट कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है। एक्स्ट्रा केबिन स्पेस के लिए, नई Mahindra Thar का इंटीरियर लेआउट और फीचर्स इसके 3-डोर वर्जन की तरह ही होने की उम्मीद है।

देखे Mahindra Thar के 5 डोर वैरिएंट की कीमत कितनी हो सकती है
Mahindra Thar के 3-डोर वर्जन की कीमत 13.59 लाख रुपये से 16.29 लाख रुपये के बीच है। यह कीमत एक्स-शोरूम के मुताबिक है। 3-डोर मॉडल की तुलना में 5-डोर थार की कीमत लगभग 90,000 रुपये से 1 लाख रुपये अधिक होने की उम्मीद है।