ये है दुनिया का सबसे महंगा पेड़, कीमत इतनी की खरीद लेंगे कई लग्ज़री गाड़ियां, जानिए क्या है खासियत इस पेड़ की कीमत इतनी ज्यादा है की एक आम आदमी इसे खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता। ये पेड़ काफी अद्भुत है जिसे लेकर कई मान्यताएं भी है इसे काफी लकी माना जाता है। इसे घर में रखना बेहद शुभ भी होता हैं। कई लोग इस पेड़ को सिर्फ अपने शोक के लिए खरीदते हैं।

मिलियन्स में है कीमत
ये पेड़ काफी अलग होने के कारण अपनी कई विशेषताएं लिए हुए है। ये पेड़ जापान में पाया जाता है, इस पेड़ का नाम सफेद पाइन बोनसाई है। 2011 के अंतर्राष्ट्रीय बोनसाई सम्मेलन में ये जापानी सफेद पाइन बोनसाई पेड़ 1.3 मिलियन डॉलर में बिका था। इस पेड़ की कीमत यदि भारतीय रुपयों में देखी जाये तो 10 करोड़ होती है जिसे खरीदने में अमीरों के भी पसीने निकल जाते हैं।

जानिए क्या है खासियत
इस पेड़ में कई खासियत है यह पेड़ ‘मियाजिमा’ बौने देवदार के पेड़ की किस्म है, जो ऊंची पत्तियों, मजबूत, घुमावदार तने वाला पेड़ है। ये दिखने में काफी सुन्दर होता है जिसे देख किसी का भी दिल इस पर आ जायेगा। इस बोनसाई पेड़ की आयु 800 वर्ष तक होती है। ये इसकी सबसे बड़ी विशेषता है इसके अलावा 800 साल पुराना ताकामात्सु पाइन बोनसाई पेड़ की कीमत भी करीब 10 करोड़ रुपये है। जिस कारण अच्छे-अच्छे रईस भी इसे नहीं खरीद पाते।
लम्बाई होती है काफी कम
ये एक ऐसा पेड़ है जिसमें एक पौराणिक पेड़ की सभी विशेषताएं हैं। ये दिखने में काफी आकर्षक होता है। इसमें एक विशाल, मुड़ा हुआ तना, मुड़ी हुई छाल और एक पूरी छतरी शामिल है। इन सब खासियतों के होने के बावजूद इसकी लंबाई 1 मीटर से भी कम होती है इसकी लम्बाई इसकी बहुत बड़ी विशेषता है जिस कारण ये पेड़ बौने पेड़ो की गिनती में आता है।
यह भी पढ़ें Uncle Hong कटहल है दुनिया की सबसे लाजवाब वैरायटी, विदेशों में है अमीरों की पहली पसंद