Homeकाम की बातHar Ghar Tiranga: तिरंगा फैराने के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी है...

Har Ghar Tiranga: तिरंगा फैराने के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी है जरुरी, जल्दी भरे यह फॉर्म

Har Ghar Tiranga: तिरंगा फैराने के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी है जरुरी, जल्दी भरे यह फॉर्म, Har Ghar Tiranga अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान से जुड़ने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन भी करना होगा। ऑनलाइन जाकर बस एक फॉर्म भरना जरूरी है।

Also Read – VLC Player: भारत में VLC Player पर लगा बैन, देखे क्या है बड़ी वजह

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। यह अभियान 13 अगस्त यानि आज से शुरू हो गया है. हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने से पहले आपके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना भी बहुत जरूरी है। सिर्फ घर में तिरंगा फहराने से आप इस अभियान का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। इसके लिए आपके लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना भी बहुत जरूरी है।

घर या ऑफिस की छत पर तिरंगा फहराने से पहले आपको हर घर तिरंगा की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। यहां आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। होम पेज पर ही आपको कई विकल्प दिखाई देंगे, लेकिन यहां आपको पिन ए फ्लैग पर क्लिक करना है। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी। यहां आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर डालना है।

>

अगर आप अपना मोबाइल नंबर नहीं देना चाहते हैं तो आप गूगल अकाउंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से आपको लोकेशन एक्सेस देनी होगी। लोकेशन एक्सेस देने के बाद आपको पिन ए फ्लैग इन योर लोकेशन पर क्लिक करना है। इसके साथ ही आप यहां की लोकेशन पर वर्चुअल फ्लैग भी लगा सकते हैं। रजिस्टर करने के बाद आप सेल्फी भी अपलोड कर सकते हैं।

देखे कैसे सेल्फी अपलोड करना है

सेल्फी अपलोड करने के लिए आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। आपको हर घर तिरंगा वेबसाइट पर ही अपलोड सेल्फी का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सिस्टम या मोबाइल की स्टोरेज खुल जाएगी। यहां से आप तस्वीर देख सकते हैं। इसके अलावा, आप आसानी से कोई भी तस्वीर अपलोड कर सकते हैं जिसे आप अपलोड करना चाहते हैं। इस वेबसाइट पर बेहतरीन सेल्फी को भी जगह दी जा रही है.

>
RELATED ARTICLES

Most Popular