HomeCricketWPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने लहराया जीत का परचम,...

WPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने लहराया जीत का परचम, इन दिग्गज खिलाड़ियों ने दी जमकर बधाई

MI vs DC: WPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने लहराया जीत का परचम, इन दिग्गज खिलाड़ियों ने दी जमकर बधाई देश में पिछले कुछ दिनों से चल रहे महिला प्रीमियर लीग का फाइनल और अंतिम मुकाबला कल 26 मार्च रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से चारो खाने चित्त कर दिया। मुंबई इंडियंस ने पहली विमेंस प्रीमियर लीग के जीत का खिताब अपने नाम कर लिया।

MI की इस शानदार जीत पर मिल रही ढेरों बधाइयाँ

download 2023 03 27T163802.544

ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित इस फ़ाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाए। इसके जवाब में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से मुंबई ने इस लक्ष्य को 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की इस धमाकेदार जीत का डंका हर जगह बज रहा है ,तो वहीं सोशल मीडिया पर लगातार लाखो की संख्या में बधाइयों मिल रही है।

यह भी पढ़े: IND vs AUS: इन 2 प्लेयर्स को तीसरे वनडे में नहीं मिलेगी जगह, रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में ये खिलाड़ी शामिल

इन दिग्गज खिलाड़ियों ने दी बधाई

मुंबई की इस बेहतरीन जीत पर क्रिकेट के भगवन सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, चेतेश्वर पुजारा और हरभजन सिंह ने भी मुंबई इंडियंस को ट्वीट कर बधाई दी। और लिखा की। ……
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा कि, WPL में मुंबई महिला टीम का बहुत बड़ा कारनामा कर दिखाया, पहले ही सीजन में छाई! बधाई हो मुंबई इंडियंस।

हरभजन सिंह ने ट्वीट कर कहा, आली रे एक और ट्रॉफी। मुंबई इंडियंस WPL ट्रॉफी जितने की हार्दिक बधाई। इस बेहतरीन रिएक्शन से जताई अपनी ख़ुशी

WPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने लहराया जीत का परचम, इन दिग्गज खिलाड़ियों ने दी जमकर बधाई

युवराज सिंह ने किया ट्वीट

images 2023 03 27T163822.041

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, मुंबई इंडियंस को TataWPL जीतने पर बधाई। ओह बल्ले बल्ले ओह तेरे कप्तान हरमनप्रीत कौर। बहुत शानदार नैटली सीवर। WPL महिला क्रिकेट के लिए अवसर खोलेगा! मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हु।

यह भी पढ़े: WPL में ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर एलिस पेरी ने रचा इतिहास, बनी सबसे तेज गेंदबाजी करने वाली महिला खिलाडी

मु्ंबई की इस जीत नैटली सीवर का बड़ा योगदान

download 2023 03 27T164037.071

दिल्ली दे खिलाफ मु्ंबई की इस शानदार जीत में नैटली सीवर ने विशेष योगदान दिया है। वह 60 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ उन्होंने 72 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्हें नॉकआउट स्टेज में अब तक कोई भी महिला गेंदबाज आउट ही नहीं कर सकीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular