Xiaomi Smart TV 5A Pro में मिलने वाला साउंड सिस्टम बेहतरीन बताया गया है। इस स्मार्ट टीवी को 24W डॉल्बी ऑडियो साउंड के साथ पेश किया गया है और इसमें 1.5GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज है।
Xiaomi Smart TV 5A Pro Launch: स्मार्टफोन के अलावा शाओमी ने स्मार्ट टीवी समेत कई गैजेट्स भी मार्केट में उतारे हैं. हाल ही में, Xiaomi ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्ट टीवी, Xiaomi Smart TV 5A Pro लॉन्च किया है। यह स्मार्ट टीवी बहुत सस्ता है। इस स्मार्ट टीवी को 32 इंच के धमाकेदार डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें कई बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस स्मार्ट टीवी (Xiaomi Smart TV 5A Pro Price in India) और फीचर्स (Xiaomi Smart TV 5A Pro Features) की कीमत के बारे में डिटेल में जानते हैं।
Xiaomi स्मार्ट टीवी 5A प्रो की विशेषताएं
Xiaomi Smart TV 5A Pro को 32 इंच के डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस टीवी को Xiaomi के Vivid Picture Engine के साथ उपलब्ध कराया गया है, जिससे इसकी डिस्प्ले और पिक्चर क्वालिटी काफी अच्छी है। यह टीवी क्वाड कोर कोर्टेक्स ए55 प्रोसेसर पर काम करता है। बेहतर मनोरंजन के लिए Xiaomi स्मार्ट टीवी 5A प्रो में DTS:X और DTS Visual:X भी मिलते हैं।
Xiaomi Smart TV 5A Pro में मिलने वाला साउंड सिस्टम बेहतरीन बताया गया है। इस स्मार्ट टीवी को 24W डॉल्बी ऑडियो साउंड के साथ पेश किया गया है और इसमें 1.5GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज है। यह टीवी पैचवॉल के लेटेस्ट वर्जन पर काम करता है। इस टीवी पर यूजर्स 15 से ज्यादा भाषाओं में कंटेंट ब्राउज कर सकते हैं। इसका रिमोट क्विक वेक, क्विक म्यूट और क्विक सेटिंग्स बटन जैसे कई फीचर्स के साथ आता है। यह टीवी Android TV 11 प्लेटफॉर्म पर काम करता है।
Xiaomi स्मार्ट टीवी 5A प्रो कीमत
Xiaomi के नए स्मार्ट टीवी Xiaomi स्मार्ट टीवी 5A प्रो को भारत में सिर्फ 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसे Mi Homes, Mi की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कई अन्य रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।