Zontes 350R Bike: चीन ने भारत में लॉन्च की अपनी 348 cc बाइक जाने क्या है खासियत, चीन की दोपहिया निर्माता कंपनी Zontes (जोंटेस) ने भारत में अपनी 350R स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। जानें इसकी पूरी स्पेसिफिकेशंस और डिटेल्स।
Zontes 350R Bike
चीन की दोपहिया निर्माता कंपनी Zontes (जोंटेस) ने भारत में अपनी 350R स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल को 3.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। कलर के आधार पर बाइक की कीमत निर्भर करती है और यह ब्लैक एंड व्हाइट कलर ऑप्शन के लिए 3.37 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने कहा है कि ये Zontes 350R की इंट्रोडक्ट्री कीमत है। यानी भविष्य में बाइक की कीमत में इजाफा हो सकता है।
Zontes 350R Bike: चीन ने भारत में लॉन्च की अपनी 348 cc बाइक जाने क्या है खासियत
Zontes 350R Bike Look & Design
लुक और डिजाइन की बात करें तो, Zontes 350R में कोणीय हेडलैंप मिलता है जिससे इसका लुक काफी शार्प नजर आता है। इसमें एक्सटेंडेड टैंक श्राउड, स्लैश-कट एग्जॉस्ट और स्टेप-अप स्टाइल सीट के साथ एक मस्कुलर फ्यूल टैंक मिलता है। मोटरसाइकिल में ऑल-एलईडी लाइटिंग, स्लिपर क्लच, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 5.0-इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कीलेस कंट्रोल, डुअल फास्ट चार्जिंग यूएसबी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और बहुत कुछ मिलता है। बाइक के फ्यूल टैंक की क्षमता 15 लीटर है।
Zontes 350R Bike: चीन ने भारत में लॉन्च की अपनी 348 cc बाइक जाने क्या है खासियत

Zontes 350R Bike Engine & Power
Zontes 350R मोटरसाइकिल में 348 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9,500 rpm पर लगभग 37.4 bhp का पावर और 7,500 rpm पर 32 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा बाइक में चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं।
Zontes 350R Bike: चीन ने भारत में लॉन्च की अपनी 348 cc बाइक जाने क्या है खासियत
Zontes 350R Bike Suspension & Braking
बाइक में सस्पेंशन के लिए 43 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक मिलता है। ब्रेकिंग को फ्रंट में 320 mm डिस्क और रियर में 265 सस रोटर स्टैंडर्ड तौर पर मिलने वाले डुअल चैनल ABS के साथ कंट्रोल किया जाता है। मोटरसाइकिल 17 इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है।
Zontes 350R Bike: चीन ने भारत में लॉन्च की अपनी 348 cc बाइक जाने क्या है खासियत
Where will the Zontes 350R bike be sold?
भारत में Zontes की बिक्री हैदराबाद स्थित महावीर समूह की सहायक कंपनी आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया कर रही है। मोटरसाइकिलों को देश भर में नए Moto Vault (मोटो वॉल्ट) डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा।
Zontes 350R Bike: चीन ने भारत में लॉन्च की अपनी 348 cc बाइक जाने क्या है खासियत
What is the price of Zontes 350R Bike?
Zontes 350 मोटरसाइकिल की कलर के आधार पर भारत में एक्स-शोरूम कीमत:
कलर वैरिएंट | कीमत (रुपये) |
Zontes 350R Blue | 3,15,000 |
Zontes 350R Black | 3,25,000 |
Zontes 350R White | 3,25,000 |
Zontes 350X Black and Gold | 3,35,000 |
Zontes 350X Silver and Orange | 3,45,000 |
Zontes 350X Black and Green | 3,45,000 |
Zontes GK350 Black and Blue | 3,37,000 |
Zontes 350R Bike Competition
Zontes 350R ब्रांड की एंट्री-लेवल पेशकश है। कंपनी ने इसे सब-400cc मोटरसाइकिल स्पेस के प्रीमियम सेगमेंट में पोजिशन किया है। Zontes 350R का इस सेगमेंट में इसका मुकाबला भारत में KTM 390 Duke और BMW G 310 R से होगा