चिकन से भी ज्यादा ताकतवर है यह फल बाजारों में रहती काफी मांग इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

By
On:

लगभग सभी फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन आज जिस फल की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे दुनिया का सबसे ताकतवर फल माना जाता है। दरअसल, इस फल का नाम है एवोकैडो और अगर किसान इस फल की खेती शुरू कर देते हैं, तो वे बहुत कम समय में बंपर कमाई कर सकते हैं। बाजार में एक फल की कीमत 250 से 300 रुपये तक होती है।

आज के समय में देश और विदेश में एवोकैडो की मांग बनी हुई है। दिखने में अमरूद और नाशपाती जैसे इस फल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बहुत मांग है। एवोकैडो का इस्तेमाल जैम और जूस जैसी कई चीजों में किया जाता है। साथ ही फिटनेस से जुड़े लोग भी अपने डाइट में एवोकैडो फल को शामिल करना पसंद करते हैं। इसका लोगों ने काफी अच्छा परिणाम भी देखा है, जिसके चलते इसकी मांग बहुत ज्यादा है और अगर आप इसकी खेती करते हैं तो आप भी बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- 100W फ़ास्ट चार्जर और 6100mAh के साथ OnePlus का शानदार स्मार्टफोन देखे झक्कास कैमरा क्वालिटी

खेत में 5 तरह के एवोकैडो लगाए इस व्यक्ति ने

भोपाल में इज़राइल की तरह एवोकैडो की खेती कर रहे हर्षित गोधा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपने खेत में 5 तरह के एवोकैडो की खेती की है, जिसमें हास, लैंबास, पिंकर्टन, एटिंगर और रीट शामिल हैं। इन एवोकैडो की कीमत 250 से 300 रुपये तक पहुंच जाती है। अगर किसान भाई भी एवोकैडो की खेती करना चाहते हैं तो एवोकैडो की खेती के लिए आपको भरपूर पोषक तत्व वाली मिट्टी की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आप एसिडिक मिट्टी ले सकते हैं, जिसमें मिट्टी का पीएच मान 6.7 होना चाहिए। इससे आपकी फसल को कोई नुकसान नहीं होगा।

यह भी पढ़े :- सपनो का आशियाना बनाना होगा आसान सरिया सीमेंट के कीमतों में आई भारी गिरावट जाने नए ताजा रेट

20 से 15 डिग्री सेल्सियस तापमान में होती है खेती

वहीं अगर आप फसल को पर्याप्त पानी दे सकते हैं तो आप क्षारीय मिट्टी भी ले सकते हैं। चूंकि एवोकैडो एक गर्म जलवायु वाला पौधा है, इसलिए इसकी खेती 20 से 15 डिग्री सेल्सियस तापमान में करनी चाहिए। खेती के लिए सबसे पहले खेत की गहरी जुताई करके निराई-गुड़ाई कर लें और फिर बीज को 7 महीने तक नर्सरी में उगाने के बाद ही खेत में बोएं। इसके बाद पौधों को खेत में लगाने के लिए 80 X80 सेंटीमीटर आकार के गड्ढे तैयार करें और उन्हें गोबर की खाद से मिलाकर मिट्टी से 1:1 के अनुपात में भर दें। एवोकैडो के पौधों को 10 से 12 मीटर की दूरी पर लगाकर सिंचाई करें। साथ ही खेत को दो-तीन हफ्ते में पानी दें, जिससे आपकी फसल बहुत अच्छी पैदावार देगी।

कब करें खेती

एवोकैडो की खेती के बारे में हर्षित गोधा ने बताया कि इसकी खेती मार्च-अप्रैल या सितंबर-अक्टूबर में की जा सकती है। क्योंकि फल लगभग डेढ़ साल में आना शुरू हो जाता है और मार्च-अप्रैल में खेती करने के बाद सितंबर-अक्टूबर तक इसकी तुड़ाई शुरू कर दी जाती है।

कई तरह की बीमारियों की रोकथाम के लिए फायदेमंद

एवोकैडो कई तरह की बीमारियों में कारगर साबित हुआ है। यह फल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ-साथ डायबिटीज को जड़ से खत्म करता है। इसके अलावा एवोकैडो बालों के झड़ने, त्वचा रोग, आंखों की रोशनी आदि जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। एवोकैडो शरीर में सूजन को भी कम करता है, जिससे आप जीवन भर स्वस्थ रहेंगे और किसी भी बीमारी का शिकार नहीं होंगे।

jitu

नमस्कार मेरा नाम जितु देशमुख है मैं 2 वर्षो से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हूँ. ऑटोमोबाइल, मोबाइल और किसान समाचार में विशेष रूचि है दुनिया में हो रही हलचल को सत्यता और सटीकता से आप तक पहुंचाना।

For Feedback - [email protected]

Related News

Leave a Comment