Flowers in Chania

Digvijay Singh Car – बाइक सवार से टकराई दिग्विजय सिंह की गाड़ी, पुलिस ने जप्त की कार  

By
On:

Digvijay Singh Car – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की कार से एक बाइक सवार युवक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरा। आपकी जानकारी के लिए बता दें की ये घटना राजगढ़ जिले की है, पूरा हादसा CCTV में कैद हो गया। फ़िलहाल घायल को भोपाल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने पूर्व CM की गाड़ी को जप्त कर लिया है। 

काफिले के सामने आ गया बाइक सवार | Digvijay Singh Car 

दिग्विजय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के कोडक्या गांव में उनके घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे कार से राजगढ़ के लिए निकले। दोपहर करीब 3 बजे जीरापुर के पास एक बाइक सवार काफिले के सामने आ गया और हादसा हो गया। 

अस्पताल पहुंचे दिग्विजय सिंह | Digvijay Singh Car 

घायल का हाल जानने दिग्विजय सिंह अस्पताल पहुंचे और युवक को भोपाल रेफर करने को कहा। दिग्विजय ने यह भी कहा कि मैं युवक का इलाज करवाऊंगा। डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।

दिग्विजय ने कहा कि हम धीरे-धीरे जा रहे थे तभी युवक बाइक से अचानक सामने आ गया। हालांकि घायल युवक का आरोप है कि कार ड्राइवर लापरवाही से और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था।

Source – Internet 

Leave a Comment